Google सर्च में आया बड़ा बग, रिजल्ट्स के साथ कोई भी कर सकता है छेड़छाड़

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 11 Jan 2019 10:18 AM IST
Google Search Bug Allows People to Hack Results and Spread Misinformation, all you need to know
google search

    यदि आप भी किसी भी जानकारी के लिए गूगल पर सर्च करते हैं और जो परिणाम आते हैं उस पर भरोसा कर लेते हैं तो आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि गूगल सर्च में एक ऐसा बग आया है जिसकी मदद से गूगल रिजल्ट्स में कोई भी हेरफेर कर सकता है। गूगल ने भी माना है कि सर्च रिजल्ट में एक बग के कारण उसके साथ छेड़छाड़ हो सकती है और इस तरह लोगों को गुमराह भी किया जा सकता है।

    रिपोर्ट की मानें तो इस बग की वजह से किसी भी रिजल्ट को ऊपर दिखाया जा सकता है। खास बात यह है कि इस बग की मदद से किसी भी सर्च रिजल्ट्स को ट्रेंड में भी शामिल किया जा सकता है, हालांकि गूगल ने कहा है कि वह जल्दी ही इस बग को फिक्स करेगा और इसके लिए कोशिशें जारी हैं। वैसे गूगल ने यह नहीं कहा है कि इस बग को कब तक फिक्स कर लिया जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः अमेजॉन प्राइम वीडियो-Netflix का पासवर्ड शेयर करते हैं तो बंद कर दीजिए, बंद हो जाएगा अकाउंट

    वैसे कई मीडियो रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गूगल को इस बग के बारे में जानकारी 2017 से ही थी लेकिन उसने अब इसे फिक्स करने का काम शुरू किया है। अब एक के बाद एक शिकायतों के बाद गूगल ने इस बग को फिक्स करने का वादा किया है, क्योंकि इस बग की मदद से कोई भी अपनी वेबसाइट को गूगल रैंकिंग में सबसे ऊपर दिखा सकता है।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तक गूगल में इडियट सर्च करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति की डोनाल्ड ट्रंप की फोटो दिखती थी जिसे लेकर काफी बवाल भी हुआ। वहीं इस मामले पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने 11 दिसंबर को अमेरिकी संसदीय समिति के सामने पेशी भी हुई और वहां उन्होंने ऐसे सवालों के जवाब दिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें