Google Down: क्यों अचानक डाउन हुआ गूगल? सर्च से लेकर जीमेल तक सब पड़े ठप, जानिए क्या है पूरा मामला

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Tue, 12 May 2026 02:24 PM IST
सार

Google Search Server Error

: गूगल सर्च मंगलवार की सुबह थोड़ी देर के लिए डाउन रहा, जिससे भारत समेत कई देशों के हजारों यूजर्स प्रभावित हुए। आपको बता दें कि डाउनडिटेक्टर पर हजारों लोगों ने शिकायत भी दर्ज की। जानें लोगों की प्रतिक्रियाएं और डाउन होने के पीछे का कारण?

विज्ञापन
Google Search Back Online After Global Outage: Thousands users Reported
google - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    Downdetector Google Outage:

    मंगलवार यानी आज की सुबह इंटरनेट यूजर्स के लिए काफी प्रभावित रही। भारत के समय के अनुसार सुबह करीब 10:23 बजे गूगल सर्च पर कुछ भी ढूंढना मुश्किल हो गया। जैसे ही यूजर्स ने सर्च बार में कुछ टाइप किया, स्क्रीन परServer Error: We're sorry... an internal server error while processing your requestलिखकर आने लगा। जिसके बाद लोग तुरंत एक्स और रेडिट पर इसकी पुष्टि करने लगे। हालांकि मैसेज में लिखा था कि कंपनी के इंजीनियर्स समस्या ठीक करने में लगे हुए हैं।

    Google Search Not Working: सोशल मीडिया पर आई काफी प्रतिक्रियाएं

    गूगल डाउन होते ही एक्स, रेडित समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं का अंबार लग गया। कुछ ने लिखा कि मुझे तो याद भी आखिरी बार गूगल कब डाउन हुआ था। तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि गूगल का डाउन होना रेयर है, लगता है कि इंटरनेट की दुनिया में कुछ बड़ा होने वाला है। कई ने तो इसे इंटरनेट इतिहास के सबसे दुर्लभ आउटेज में से एक बताया।

    विज्ञापन

    Downdetector Google: डाउनडिटेक्टरपर शिकायतों का अंबार

    Google Down: क्यों अचानक डाउन हुआ गूगल? सर्च से लेकर जीमेल तक सब पड़े ठप, जानिए क्या है पूरा मामला

    क्या समस्या थी?

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी का कहना है कि गूगल के एरर मैसेज में साफ कहा गया था कि उनके इंजीनियर्स को सूचित कर दिया गया है और वे इसे सुलझाने पर काम कर रहे हैं। हालांकि असल कारण को लेकर अभी तक गूगल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह इंटरनल सर्वर एरर की वजह से हुआ था। हालांकि शिकायतों में कमी देखी जा रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि समस्या को सुलझा लिया गया है, क्योंकि आउटेज ज्यादा देर तक नहीं था। कुछ घंटों में Google Search दोबारा सामान्य रूप से काम करने लगा।

    ग्लोबल रहा असर, नेटिजन्स ने लिए मजे

    यह समस्या केवल भारत के यूजर्स तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि फिलीपींस, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से भी ऐसी ही रिपोर्ट्स देखने को मिली। गूगल का डाउन होना इतना रेयर है कि सोशल मीडिया पर मीम्स पर मीम्स आने लगे। वहीं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि गूगल दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन बन गया है। ऐसे में कुछ मिनटों की रुकावट भी करोड़ों यूजर्स को प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि छोटा आउटेज होने के बावजूद यह घटना तेजी से चर्चा में आ गई।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें