Tech Tips: साइबर फ्रॉड से रहना है दूर? तो बिना देर किए गूगल के इस फीचर का उठाएं लाभ
स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो बढ़ रहा है, मगर इसके साथ-साथ साइबर फ्रॉड के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस खबर में जानिए किस तरह से गूगल सेफ्टी चेक फीचर लोगों के लिए वरदान की काम करता है। नीचे जानें डिटेल।

विस्तार
यह तो आप जानते ही होंगे कि आज के समय में स्मार्टफोन कितना जरूरी डिवाइस बन चुका है। इंटरनेट के तेजी से बढ़ते दायरे ने मोबाइल फोन्स में और इजाफा कर दिया है। ऐसे में जितना तेजी से इंटरनेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ रहा है, उतना ही साइबर फ्रॉड और साइबर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इंटरनेट की दुनिया में आए दिन खबरें आती रहती है कि साइबर हमला हो गया या फिर किसी कंपनी का सिस्टम हैकिंग का शिकार हो गया। नीचे इस खबर में जानिए किस तरह से साइबर हमले और साइबर अपराध से सावधान रहा जा सकता है।
स्मार्टफोन में हर कोई गूगल का इस्तेमाल करता है, अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि गूगल यूजर्स की हर गतिविधि पर नजर रखता है। बीते कुछ सालों के दौरान ऑनलाइन पेमेंट और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल ज्यादा तेजी से बढ़ा है। ऐसे में अगर गूगल अकाउंट की सेफ्टी को लेकर जरा सी भी लापरवाही की तो इसका बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको अपने गूगल अकाउंट की सुरक्षा के बारे में जानकारी होनी चाहिए। गूगल यूजर्स को इसकी जानकारी ही नहीं है कि सेफ ब्राउजिंग के लिए गूगल यूजर्स को कई तरह की सेफ्टी प्रदान करता है।
गूगल अकाउंट की सेफ्टी के लिए यूजर्स गूगल सेफ्टी चेक फीचर का फायदा उठा सकते हैं। गूगल का यह फीचर इतना खास है कि इसकी मदद से पूरे सिस्टम की सुरक्षा जांच हो सकती है। इस सुविधा का लाभ लेने के बाद यूजर्स को पता जाता है कि उनका अकाउंट कितना सुरक्षित है और कितना कमजोर या फिर हैकर्स के निशाने पर है। यहां पर आपको बता दें कि गूगल के इस फीचर का इस्तेमाल स्मार्टफोन और वेब दोनों ही जगह पर बेहद ही आसानी से किया जा सकता है।