Pixel Update: पिक्सल यूजर्स के लिए गूगल ने जारी किया मई 2026 अपडेट; कैमरा, बैटरी समेत ये समस्याएं भी हुईं दूर
Google Pixel May 2026 Update:
गूगल ने सपोर्टेड पिक्सेल डिवाइसेस के लिए May 2026 अपडेट जारी कर दिया है। नए अपडेट में कैमरा फ्रीज, वायरलेस चार्जिंग और डिस्प्ले से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक किया गया है। यह अपडेट एंड्रॉयड 16 आधारित पिक्सेल फोन्स के लिए चरणबद्ध तरीके से रोलआउट हो रहा है।

विस्तार
Pixel 10 Pro Software Patch:
गूगल ने अपने पिक्सेल स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए नया मंथली सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट कर दिया है। यह अपडेट एंड्रॉयड 16 पर चल रहे सभी सपोर्टेड पिक्सेल डिवाइसेज के लिए जारी किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, रोलआउट चरणबद्ध तरीके से अगले कुछ हफ्तों तक जारी रहेगा और यूजर्स को उपलब्ध होने पर नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
किन डिवाइसेज को मिला अपडेट?
यह अपडेट पिक्सेल 7a से लेकर पिक्सेल 10 सीरीज तक कई डिवाइसेज के लिए जारी किया गया है। इसमें पिक्सेल फोल्ड, पिक्सेल टैबलेट और पिक्सेल प्रो फोल्ड मॉडल्स भी शामिल हैं।
क्या-क्या हुआ फिक्स?
वायरलेस चार्जिंग की समस्या हुई ठीक
कई यूजर्स को बैटरी 75% से 80% के बीच पहुंचने पर वायरलेस चार्जिंग स्लो होने की समस्या आ रही थी। इस नए अपडेट में इस बग को ठीक करने का दावा किया गया है।
कैमरा फ्रीज की परेशानी खत्म
वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान जूम बदलते समय कैमरा एप फ्रीज होने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं। गूगल का कहना है उसने इस अपडेट में इसे भी फिक्स कर दिया है।
डिस्प्ले और विजुअल बग्स पर काम हुआ
कुछ पिक्सेल यूजर्स स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में सफेद डॉट, विजुअल नॉइज या फजी लाइन्स दिखने की समस्या से परेशान थे। कंपनी ने खासतौर पर पिक्सेल 10 सीरीज में इन डिस्प्ले समस्याओं को ठीक किया है।
कीबोर्ड और इनपुट फ्रीज बग भी फिक्स
कुछ एप्स में कीबोर्ड गलत जगह दिखने या स्क्रीन फ्रीज होने की समस्या भी अपडेट के बाद ठीक होने की बात कही जा रही है।
Pixel 10 सीरीज के लिए खास बदलाव
Google ने पिक्सेल 10 सीरीज के लिए बूटलोडर अपडेट भी जारी किया है। इसके बाद यूजर्स पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन पर वापस नहीं जा सकेंगे, क्योंकि एंटी-रोलबैक वर्जन को बढ़ा दिया गया है।
नए फीचर्स नहीं, फोकस स्टेबिलिटी पर
गूगल ने दावा किया है कि यह अपडेट कोई बड़े नए फीचर्स नहीं लाता, बल्कि सुरक्षा, परफॉर्मेंस और सिस्टम स्टेबिलिटी सुधार पर फोकस करता है।
अपडेट कैसे करें?
अगर आपके पास सपोर्टेड पिक्सेल डिवाइस है, और आप अपडेट करना चाहते हैं, तो सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं। फिर सिस्टम में जाकर सिस्टम अपडेट पर क्लिक करें। यहां से आप नया अपडेट चेक कर सकते हैं। अगर आपका डिवाइस में दिख रहा हो, तो उसे तुरंत अपडेट कर दें।