Gemini 2.0: गूगल ने लॉन्च किया फ्लैगशिप एआई मॉडल, इंसानों की तरह सोचने में है सक्षम
अब से यह मॉडल डेस्कटॉप और मोबाइल एप्लिकेशन दोनों में मॉडल ड्रॉपडाउन मेनू में उपलब्ध होगा। इसे दिसंबर 2024 में लॉन्च किया गया था और यह विशेष रूप से OpenAI के o1 और DeepSeek के R1 जैसे उन्नत AI सिस्टम को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है।

विस्तार
गूगल ने आखिरकार अपने उपयोगकर्ताओं के लिए एक नई रीजनिंग एआई मॉडल जारी कर दिया है। Gemini 2.0 Flash Thinking मॉडल को इस तरह से प्रशिक्षित किया गया है कि यह प्रॉम्प्ट को कई चरणों में विभाजित कर अपनी तार्किक क्षमता को बेहतर बनाता है और अधिक सटीक उत्तर प्रदान करता है। यह मॉडल अपने सोचने की प्रक्रिया को भी दिखाता है, जिससे उपयोगकर्ता समझ सकते हैं कि उसने किसी विशेष तरीके से उत्तर क्यों दिया, उसके क्या अनुमान थे और उसकी तार्किक शृंखला कैसी थी।
यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब OpenAI ने अपनी रिजनिंग सीरीज के o3 और o3-mini मॉडल को पिछले हफ्ते पेश किया था, हालांकि गूगल इस रेस में थोड़ा देरी से आया है, लेकिन कंपनी का दावा है कि Gemini 2.0 Flash Thinking फिलहाल दुनिया का सबसे बेहतरीन AI मॉडल है।
अब से यह मॉडल डेस्कटॉप और मोबाइल एप्लिकेशन दोनों में मॉडल ड्रॉपडाउन मेनू में उपलब्ध होगा। इसे दिसंबर 2024 में लॉन्च किया गया था और यह विशेष रूप से OpenAI के o1 और DeepSeek के R1 जैसे उन्नत AI सिस्टम को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है।
इसके अलावा गूगल एक नया वेरिएंट "2.0 Flash Thinking Experimental with Apps" भी पेश कर रहा है। यह AI न केवल रीजनिंग कर सकता है, बल्कि YouTube, Google Search और Google Maps जैसी सेवाओं के साथ इंटरएक्ट भी कर सकता है। इन इंटीग्रेशन के जरिए, गूगल उपयोगकर्ताओं को अधिक डायनेमिक और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करने की योजना बना रहा है, जिससे Gemini एक शक्तिशाली AI असिस्टेंट बन सके।
- Alert: बाजार में आया नया वायरस, एक झटके में खाली कर देता है सभी मोबाइल यूजर्स के बैंक अकाउंट
- Google Photos: गूगल फोटोज में आया नया फीचर, अब ग्रिड व्यू पर मिलेगी ज्यादा कस्टमाइजेशन की सुविधा
- AI Tools: भारत सरकार ने सभी एआई एप पर लगाया प्रतिबंध, कहा- सरकारी कर्मचारी भूलकर न भी करें इस्तेमाल
- एक कॉल और रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी के खाते से निकल गए 35 लाख