Android 17 Beta 4 Update: एंड्रॉयड 17 का बीटा वर्जन हुआ जारी, जानें इस अपडेट में क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 18 Apr 2026 02:06 PM IST
सार

Android 17 Beta 4 rollout

: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप गूगल पिक्सेल यूजर हैं, तो आपके लिए यह अपडेट बेहद खास होने वाला है। गूगल ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 में बीटा 4 वर्जन रोल आउट कर दिया है।

विज्ञापन
Google Rolls Out Android 17 Beta 4; Focuses on Performance, Stability, Bug Fixes
Android 17 Beta 4 rollout - फोटो : android-

    विस्तार

    Google Pixel supported devices list:

    गूगल ने सपोर्टेड पिक्सेल स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 17 बीटा 4 का रोलआउट शुरू कर दिया है। यह पब्लिक रिलीज (स्थिर वर्जन) से पहले का अंतिम टेस्टिंग फेज है। इस बार गूगल का पूरा फोकस नए फीचर्स के बजाय सिस्टम को स्थिर बनाने, बग्स (खामियों) को ठीक करने और परफॉर्मेंस को स्मूद बनाने पर है। माना जा रहा है कि मिड-ईयर (साल के मध्य) तक इसका फाइनल वर्जन सभी के लिए उपलब्ध होगा।

    एंड्रॉयड 17 बीटा 4 में क्या है खास?

    • बैटरी और परफॉर्मेंस:बैकग्राउंड में चलने वाले एप्स पर अब कड़ी नजर रखी जाएगी, जिससे आपके फोन की बैटरी लाइफ और स्पीड दोनों में सुधार होगा।
    • इसके साथ ही गूगल ने प्राइवेसी और सिक्योरिटी कंट्रोल्स को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया है। अब एप्स को दी जाने वाली परमिशन को मैनेज करना और भी आसान हो गया है।
    • इसके अलावा यूजर में इस नए अपडेट में नोटिफिकेशन हैंडलिंग और सिस्टम आइकॉन्स में छोटे-छोटे सुधार देखने को मिल सकते हैं, जो फोन को एक नया और साफ-सुथरा लुक देते हैं।
    • पिक्सेल 6 सीरीज: पिक्सेल 6, 6 प्रो, 6a (सबसे पुरानी सपोर्टेड लाइनअप)
    • पिक्सेल 7 और 8 सीरीज: 7, 7 प्रो, 7a, 8, 8 Pro, 8a
    • पिक्सेल 9 और 10 सीरीज: पिक्सेल 9 से लेकर बिल्कुल लेटेस्ट पिक्सेल 10 Pro Fold तक।
    • इन डिवाइसेज के अलावा पिक्सेल टैबलेट और पिक्सेल फोल्ड यूजर्स भी इसे आजमा सकते हैं।

    अगर आप एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम का हिस्सा है, तो आपको यह अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) मिल जाएगा। बस अपनी सेटिंग्स में जाकर इसे चेक करें और इंस्टॉल करें।चूंकि यह एक बीटा वर्जन है, इसलिए इसमें कुछ छोटे बग्स हो सकते हैं। गूगल की सलाह है कि इसे अपने प्राइमरी यानी मुख्य फोन के बजाय किसी दूसरे (सेकंडरी) फोन पर ही इंस्टॉल करें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें