Google's 27th Birthday: गूगल हुआ 27 का, जानिए इस बार के डूडल में क्या है खास?

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Sat, 27 Sep 2025 04:07 PM IST
सार

गूगल 27वां जन्मदिन मना रहा है, कंपनी ने होमपेज पर पुराने 1998 के डूडल को फिर से दिखाकर यूजर्स को नॉस्टैल्जिया का अनुभव कराया। जानें क्यों कंपनी 27 सितंबर को मनाती है अपना जन्मदिन?

विज्ञापन
Google revises original doodle on homepage as it turns 27
GOOGLE - फोटो : GOOGLE

    विस्तार

    गूगल ने 27वें जन्मदिन के मौके पर अपनी होमपेज पर पहले डूडल यानी पुराने लोगो को फिर से प्रदर्शित किया है। इस बार का संदेश है, “दिस डूडल मार्क्स गूगल्ज 27 बर्थडे. वी आर सेलिब्रेटिंग बाई गेटिंग नॉस्टैल्जिया विध आवर फर्स्ट-एवर लोगो. सर्च ऑन.” यानी यह डूडल गूगल के 27वें जन्मदिन की याद दिलाता है और इसके 1998 के पहले लोगो को देखकर यूजर्स को पुराने समय की याद दिलाता है।

    हालांकि गूगल का असली जन्मदिन 4 सितंबर को है, लेकिन कंपनी ने हमेशा इसे 27 सितंबर को मनाने की परंपरा बनाई है। इसका संबंध उस समय से है जब गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन छुट्टियों पर गए थे और उन्होंने उस मौके पर एक डूडल बनाया था।

    विज्ञापन

    1998 में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र थे और उन्होंने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका प्रोजेक्ट इंटरनेट की दुनिया और अरबों उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बदल देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आज गूगल विज्ञापन, एंड्रॉइड, यूट्यूब, स्मार्ट डिवाइस, क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी सेवाओं के जरिए वैश्विक टेक्नोलॉजी पावरहाउस बन चुका है। इसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के तहत सीईओ सुंदर पिचाई की अगुवाई में गूगल लगातार मशीन लर्निंग, क्वांटम कंप्यूटिंग और ई-कॉमर्स के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

    इस साल का जन्मदिन डूडल पुराने लोगो के साथ नॉस्टैल्जिया और सम्मान का संदेश देता है। गूगल इस क्लासिक डिजाइन के जरिए अपने इतिहास और उपयोगकर्ताओं का धन्यवाद अदा कर रहा है, जिन्होंने इसे आज की सफलता तक पहुँचाया।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें