Google ने वायरस वाले एप को प्ले स्टोर से हटाया, क्राइम को मिल रहा था बढ़ावा

दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) के प्ले स्टोर पर इस समय लाखों एप मौजूद हैं, जिनकों लोग अपनी सहुलियत के हिसाब से डाउनलोड करते हैं। वहीं, कुछ महीनों से इस प्लेटफॉर्म पर फेक एप्स की संख्या तेजी से बढ़ी हैं। साथ ही सितंबर में गूगल ने भी प्ले स्टोर से फर्जी एप को हटाया था। आईटी सिक्योरिटी कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों ने नकली एप को इंस्टॉल किए हैं, उनकी निजी जानकारियां लीक हुई हैं। इसके अलावा इन एप के कारण ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली हैं।
हैकर्स फर्जी एप के जरिए यूजर्स का डाटा लीक करने और उनके फोन को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके साथ ही डिवाइस में वायरस भी डाल देते हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही गूगल ने अपने प्लेटफॉर्म पर 172 नकली एप की पहचान की थी, जिनमें वायरस पाया गया था। लेकिन चिंता की बात है कि इन एप्स को 33.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया हैं।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि गूगल प्ले स्टोर पर फर्जी एप पाए गए हैं। वहीं, 24 नकली एप के माध्यम से मेलवेयर कैंपेन चलाया गया था, जिसमें यूजर्स के डिवाइस में जोकर नाम से वायरस डाला था। हैकर्स ने प्रो ब्यूटी कैमरा और फनी स्वीट ब्यूटी कैमरा एप में एडवेयर डाला है, जिससे यूजर्स जबरदस्ती एड दिखाए जाते हैं।
1. यूजर्स को किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले नीचे की तरफ उसके डेवलपर का नाम जरूर पढ़ना चाहिए। अगर आप उस डेवलपर के बारे में नहीं जानते हैं, तो एप को इंस्टॉल ना करें।
2. अगर एप के विवरण में टाइपिंग और भाषा या एप की जगह वेबसाइट का नाम दिखाई देता है, इस तरह के एप को भूलकर भी डाउनलोड ना करें।
3. यूजर्स को अपने फोन में एंटी वायरस जरूर रखना चाहिए, इससे निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।
4. स्मार्टफोन को सही समय पर जरूर अपडेट करें।
- जियो ने दूसरे नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग बंद की, यूजर्स ने कहा- तुमने मेरी जिंदगी खराब की है
- Apple ने एप स्टोर से हटाया खतरनाक मैपिंग एप, पुलिस की लोकेशन ट्रैक करने में होता था इस्तेमाल
- OnePlus 7T Pro स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ हुआ लॉन्च, 12 अक्टूबर से सेल होगी शुरू
- Jio Update: बदल गए जियो के सभी प्लान, देने होंगे ज्यादा पैसे, देखें लिस्ट