Google ने अपने प्लेटफॉर्म से ToTok एप को हटाया, यूजर्स का डाटा कर रहा था लीक

विस्तार
दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने अपने प्लेटफॉर्म से पॉपुलर एप टूटॉक (ToTok) को हटा दिया है। कंपनी ने इस एप को इसलिए हटाया है क्योंकि यूएई सरकार इस एप के माध्यम से लोगों की निजी जानकारी ट्रैक कर रही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस एप को पिछले साल दिसंबर में एपल के एप स्टोर से हटा दिया गया था। इससे पहले भी गूगल ने प्ले स्टोर से कई सारे एप्स को हटाए थे, जो वायरस से ग्रसित थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टूटॉक एप को मिडल ईस्ट, एशिया, अफ्रीका और नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ विशेषज्ञों का कहना हैं कि इस एप से लाखों यूजर्स का डाटा लीक हुआ है।
न्यूयॉर्क की जांच करने वाली टीम के अनुसार, टूटॉक एप को ब्रीज होल्डिंग नाम की कंपनी ने बनाया है। जांच टीम की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कंपनी ने डार्क मेटर (Dark Matter) के साथ मिलकर काम किया है। बता दें कि डार्क मेटर अबु धाबी की एक साइबर इंटेलिजेंस और हैकिंग कंपनी है, जो पहले से ही एफबीआई के निशाने पर है।
- देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों पर सबसे बड़ा संकट, बंद करनी पड़ सकती हैं सेवाएं
- डिजिटल टैक्स के समर्थन में मार्क जुकरबर्ग, कहा- ज्यादा टैक्स में आपत्ति नहीं है
- Airtel, Jio, Vodafone Idea के रोज 2GB डाटा वाले प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी!
- केबल ऑपरेटर्स जैमर लगा सिग्नल कर रहे जाम, DTH वाले हो रहे परेशान