गूगल से भारत सरकार ने अप्रैल में कीं 27700 शिकायतें, हटाए गए 59000 से अधिक कंटेंट

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Jun 2021 03:08 PM IST
Google received a total of 27762 complaints for the month of April and the number of removals stood at 59350
गूगल - फोटो : पेक्सेल्स

    गूगल ने अपनी पहली मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कहा कि उसे भारत में इस साल अप्रैल में व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से स्थानीय कानूनों या व्यक्तिगत अधिकारों के कथित उल्लंघन से संबंधित 27,700 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिसके चलते 59,350 सामग्रियों को हटाया गया। गूगल ने 26 मई से लागू हुए आईटी नियमों के तहत अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट जारी की।

    नए आईटी नियमों के तहत 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले बड़े डिजिटल मंचों को हर महीने अपनी अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी, जिसमें प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होगा। रिपोर्ट में कई ऐसे संचार लिंक या जानकारी का ब्यौरा भी दिया गया है, जिन्हें गूगल ने स्वचालित उपकरणों की मदद से हटा दिया है या पहुंच को अक्षम कर दिया। गूगल के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी का दुनिया भर से मिलने वाले विभिन्न अनुरोधों के संबंध में पारदर्शिता का एक लंबा इतिहास रहा है।

    प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ‘‘इन सभी अनुरोधों का निरीक्षण किया गया और 2010 से हमारी मौजूदा पारदर्शिता रिपोर्ट में इन्हें शामिल किया गया है। यह पहली बार है जब हम (भारत के) नए आईटी नियमों के अनुसार मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट प्रकाशित करेंगे, और अधिक विवरण प्रकाशित करना जारी रखेंगे क्योंकि हम भारत के लिए अपनी रिपोर्टिंग प्रक्रिया को बेहतर बना रहे हैं।’’ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डाटा संस्करण और सत्यापन के लिए लगने वाले समय को देखते हुए आंकड़े दो महीने बाद आएंगे।

    और पढ़ें...