UPDATE: Google Play Store हुआ अब और सुरक्षित, आसानी से कर सकेंगे AI कंटेंट की शिकायत
नए अपडेट में साथ प्ले-स्टोर पर जेनरेटिव AI के इस्तेमाल पर फोकस किया गया है। नई पॉलिसी के तहत एप डेवलपर्स को एआई जेनरेटेड आपत्तिजनक कंटेंट को रिपोर्ट करने के लिए ऑप्शन देना होगा। ऐसे में यूजर्स किसी एप के कंटेंट को लेकर रिपोर्ट कर सकेंगे और फीडबैक दे सकेंगे।

विस्तार
Google प्ले-स्टोर पर आए दिन मैलवेयर वाले एप्स मिलते हैं, हालांकि गूगल इसे बेहतर बनाने की लगातार कोशिश कर रहा है। अब Google Play Store को सुरक्षित बनाने के लिए कंपनी ने डेवलपर पॉलिसी को अपडेट किया है।
नए अपडेट में साथ प्ले-स्टोर पर जेनरेटिव AI के इस्तेमाल पर फोकस किया गया है। नई पॉलिसी के तहत एप डेवलपर्स को एआई जेनरेटेड आपत्तिजनक कंटेंट को रिपोर्ट करने के लिए ऑप्शन देना होगा। ऐसे में यूजर्स किसी एप के कंटेंट को लेकर रिपोर्ट कर सकेंगे और फीडबैक दे सकेंगे।
नए अपडेट में गूगल ने प्राइवेसी पॉलिसी पर भी ध्यान दिया है। उन एप्स के लिए स्पेशल पॉलिसी है जो फोटो और वीडियो की परमिशन लेते हैं। अब एप सिर्फ उन्हीं एप्स या फोल्डर का एक्सेस ले सकेंगे जिनकी उन्हें जरूरत है। उदाहरण के लिए कोई न्यूज एप फोटो और वीडियो के साथ मीडिया फाइल का एक्सेस नहीं ले सकेगा।
नोटिफिकेशन को लेकर भी गूगल ने बदलाव किया है। Google ने फुल स्क्रीन नोटिफिकेशन को लेकर नए कानून बनाए हैं। एंड्रॉयड 14 और इससे ऊपर के वर्जन वाले फोन में फुल स्क्रीन नोटिफिकेशन दिखाने के लिए एप्स को यूजर्स से इजाजत लेनी होगी।
- Pan Card Tips: पैन कार्ड में हो गई है गलती तो घर बैठे कर सकते हैं ठीक, जान लें तरीका
- Scam: अकाउंट खाली कर रहा 401 कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम, जानें क्या है यह और कैसे रहें सुरक्षित
- Redcliffe Labs: लीक हुआ 1.2 करोड़ मरीजों का डाटा, हैकर्स के हाथ लगी पूरी मेडिकल रिपोर्ट
- Google Maps: गूगल मैप्स में आए कई सारे नए फीचर्स, बदल जाएगा इस्तेमाल का अंदाज