Google Play Points प्रोग्राम भारत में लॉन्च, जानें इसके सभी फायदे गूगल ने ग्लोबल रिवार्ड प्रोग्राम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 Oct 2022 03:17 PM IST
सार

इस प्रोग्राम के लिए गूगल ने ग्लोबल गेम कंपनियों जैसे Miniclip’s 8 Ball Pool आदि के साथ साझेजारी की है। भारत की कंपनी Gametion Ludo King भी गूगल की साझेदारी में है। Truecaller और Wysa भी इसमें साझेदार हैं।

विज्ञापन
Google Play Points launches in India All you need to know
Google Play Point - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने ग्लोबल रिवार्ड प्रोग्राम Google Play Points को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। Google Play Points के तहत यूजर्स को गूगल प्ले-स्टोर से एप, गेमिंग, मूवी और ईबुक खरीदने पर रिवार्ड मिलेंगे। Google Play Points के चार लेवल हैं जिनमें ब्रोंज, सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम शामिल हैं। यह रिवार्ड प्वाइंट कलेक्शन के हिसाब से मिलते हैं।

    इस प्वाइंट्स को गूगल प्ले-क्रेडिट के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस रिवार्ड प्वाइंट के बारे में गूगल ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी है। इस प्रोग्राम के लिए गूगल ने ग्लोबल गेम कंपनियों जैसे Miniclip’s 8 Ball Pool आदि के साथ साझेजारी की है। भारत की कंपनी Gametion Ludo King भी गूगल की साझेदारी में है। Truecaller और Wysa भी इसमें साझेदार हैं।

    विज्ञापन

    Google Play Points रिवार्ड प्रोग्राम कैसे ज्वाइन करें?

    गूगल का यह प्रोग्राम एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। यदि आप भी एक एंड्रॉयड यूजर हैं तो आप इस प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले-स्टोर एप में अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें। इसके बाद टॉप में राइट पर क्लिक करें औ Play Points पर क्लिक करें। इस प्रोग्राम को ज्वाइन करने वाले यूजर्स पहले सप्ताह में पांच बार प्वाइंट्स कमा सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें