Google Pixel 6 Launch: गूगल पिक्सेल 6 प्रो लॉन्च, होंगी ये सुविधाएं
सार
गूगल पिक्सल 6 प्रो में नए फोटो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा, 4k वीडियो के साथ अलट्रावाइड फ्रंट कैमरा मिलेगा।
विज्ञापन

विस्तार
- गूगल पिक्सल 6 प्रो फोन में अभी तक की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे नए और फ्रेश रिडिजाइन किया गया है।
- गूगल पिक्सल 6 प्रो फोन में टेंसर (Tensor) चिप, प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, नया कैमरा बार, नया टेलीफोटो लेंस मिलेगा। इसमें एक अलट्रावाइड फ्रंट 4K वीडियो कैमरा दिया गया है।
- टेंसर चिप की बदौलत Pixel नए एआई (AI) अनुभवों में सक्षम होगा। गूगल के मुताबिक, चिपसेट बनाने में उन्हें सालों लग गए। गूगल के पास समर्पित मशीन लर्निंग मॉडल (ML) हैं जो टेंसर चिपसेट की बदौलत पिक्सेल फोन पर चलते हैं।