Google Pay: गूगल पे में जल्द आएगा वॉइस फीचर, बोलकर कर सकेंगे पेमेंट!

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 16 Feb 2025 10:52 PM IST
सार

नवंबर 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में Google Pay की UPI मार्केट में हिस्सेदारी लगभग 37% है, जबकि PhonePe की हिस्सेदारी 47.8% है। इन दोनों कंपनियों का बाजार पर जबरदस्त दबदबा है।

Google Pay To Add Voice Payment Feature Working With Indian Government
UPI Payment - फोटो : freepik

    विस्तार

    Google Pay अपने यूजर्स के लिए एक नया और शानदार फीचर लाने जा रहा है, जो डिजिटल पेमेंट की दुनिया में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। जल्द ही Google Pay में वॉइस फीचर जोड़ा जाएगा, जिससे लोग बोलकर पेमेंट कर सकेंगे। कंपनी के लीड प्रोडक्ट मैनेजमेंट हेड Sharath Bulusu ने बताया कि इस फीचर से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह फीचर कैसे काम करेगा, लेकिन माना जा रहा है कि यूजर्स को सिर्फ वॉयस कमांड देकर पेमेंट करने का विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगा, जो पढ़ने-लिखने में कठिनाई महसूस करते हैं या जिनकी मातृभाषा हिंदी, तमिल, बंगाली जैसी क्षेत्रीय भाषाएं हैं।

    Google Pay सरकार के साथ कर रहा काम

    UPI
    UPI - फोटो : AdobeStock

    Google Pay सिर्फ अपना नया फीचर ही नहीं ला रहा, बल्कि भारत सरकार के साथ भी मिलकर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Pay सरकार के Bhasini प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका मकसद लोकल लैंग्वेज में पेमेंट सर्विस को और बेहतर बनाना है। कंपनी ने बताया कि वे मशीन लर्निंग और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का उपयोग कर डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बना रहे हैं। इसका मकसद ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकना और यूजर्स को आसान और तेज पेमेंट अनुभव देना है। Google Pay का मानना है कि भारत में डिजिटल पेमेंट का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और कंपनी यहां नई तकनीकों में निवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    भारत में UPI पेमेंट का बादशाह कौन?

    UPI Frauds
    UPI Frauds - फोटो : FREEPIK

    भारत में UPI पेमेंट सेगमेंट में तीन बड़े नाम Google Pay, PhonePe और Paytm हैं। अगर आंकड़ों की बात करें, तो नवंबर 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में Google Pay की UPI मार्केट में हिस्सेदारी लगभग 37% है, जबकि PhonePe की हिस्सेदारी 47.8% है। यानी, इन दोनों कंपनियों का बाजार पर जबरदस्त दबदबा है। Paytm की हिस्सेदारी भी अच्छी खासी है, लेकिन Google Pay और PhonePe का मुकाबला करना किसी भी नए खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है। सरकार UPI पेमेंट सेगमेंट में कुछ कंपनियों के दबदबे को कम करने के लिए 30% मार्केट कैप लगाने की योजना बना रही थी, लेकिन इसे 2026 तक टाल दिया गया है, ताकि ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम पर किसी भी तरह का असर न पड़े।