Google Error: कई देशों में गूगल की सेवा हुई ठप, यूजर्स को मिल रहा error मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Dec 2021 10:05 AM IST
सार

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक गूगल की सर्विस में दिक्कत 1 दिसंबर को सुबह 7 बजे से हो रही है। डाउनडिटेक्टर पर अभी तक 250 से अधिक लोगों ने शिकायत की है। यूजर्स को सर्च, लॉगिन और साइट में दिक्कत हो रही है।

google outage in several countries user getting error message
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    विस्तार

    प्रमुख सर्च इंजन साइट गूगल की सर्विस में आज यानी 1 दिसंबर को दिक्कत आ रही है। कई यूजर्स गूगल पर सर्च नहीं कर पा रहे हैं और कईयों के गूगल न्यूज की फीड अपडेट नहीं हो रही है। आउटेज को ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर ने भी गूगल के ठप होने की पुष्टि की है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक गूगल की सर्विस में दिक्कत 1 दिसंबर को सुबह 7 बजे से हो रही है। डाउनडिटेक्टर पर अभी तक 250 से अधिक लोगों ने शिकायत की है। यूजर्स को सर्च, लॉगिन और साइट में दिक्कत हो रही है।

    Google Error

    क्रोम या किसी अन्य ब्राउजर में गूगल ओपन करने पर लंबे समय तक लोडिंग हो रही है और उसके बाद यूजर्स को एरर का मैसेज मिल रहा है। इस आउटेज पर गूगल ने कहा है कि उसके इंजीनियर्स इसे ठीक करने की कोशिश में लगे हैं। यह इंटर्नल सर्वर की दिक्कत है।