गूगल ने कहा- हम भारतीय यूजर्स और डेवलपर्स के लिए प्रतिबद्ध हैं, CCI के आदेश की समीक्षा कर रहे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Oct 2022 10:37 AM IST
सार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। गूगल पर यह जुर्माना गूगल प्ले-स्टोर की पॉलिसी को लेकर लगाया गया है। सीसीआई ने गूगल को अपनी पॉलिसी में बदलाव करने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन
Google on CCI Impose fin we remain committed to our users and developers
google - फोटो : istock

    विस्तार

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। गूगल पर यह जुर्माना गूगल प्ले-स्टोर की पॉलिसी को लेकर लगाया गया है। सीसीआई ने गूगल को अपनी पॉलिसी में बदलाव करने का भी आदेश दिया है। सीसीआई के इस फैसले के बाद गूगल प्ले-स्टोर का आधिकारिक बयान आया है जिसमें गूगल ने कहा है कि भारतीय डेवलपर्स को गूगल प्ले और एंड्रॉयड की टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी, उपभोक्ता सुरक्षा और लचीली पॉलिसी से काफी फायदा पहुंचा है। भारत के डिजिटल परिवर्तन के लिए हमने हमेशा से कम लागत पर काम किया है जिससे करोड़ों भारतीयों तक टेक्नोलॉजी की पहुंच हुई है। हम अपने उपयोगकर्ताओं और डेवलपर्स के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य के फैसले को लेकर हम समीक्षा कर रहे हैं।

    डाटा साझा करने की बनानी होगी नीति

    आयोग ने आदेश दिया है कि डेवलपर्स द्वारा दी जाने वाली सेवाओं और फीचर्स का इस्तेमाल करने से गूगल किसी भी आम यूजर्स को किसी भी प्रकार से नहीं रोकेगा। साथ ही, अपने प्लेटफार्म पर डाटा को किस प्रकार स्टोर करता है, इसका इस्तेमाल, दूसरे एप या एप डवलपर से इन्हें साझा करना, साझा करने की संभावना व वास्तविक शेयरिंग, आदि की साफ और पारदर्शी नीति जारी करेगा।

    विज्ञापन

    गूगल ने कहा था- यह भारतीय ग्राहकों के लिए बड़ा झटका

    सीसीआई ने कार्रवाई के बाद अपने आदेश में गूगल को अनुचित कारोबारी गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए थे। साथ ही, कामकाज के तरीकों में बदलाव करने को भी कहा था। जिसके बाद गूगल ने सफाई देते हुए कहा था कि यह भारतीय ग्राहकों के लिए बड़ा झटका है। हम प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं के लिए 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने वाले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के आदेश की समीक्षा करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें