Google: गूगल लोकल समाचार संगठनों को करेगा सशक्त, ट्रेनिंग के साथ फंडिंग भी देगा, पेश किया नया प्रोग्राम
Google News Initiativeप्रोग्राम की मदद से नौ भारतीय भाषाओं में ओरिजिनल समाचार बनाने वाले छोटे और मध्यम समाचार संगठनों को ट्रेनिंग और टेक्निकल सपोर्ट के साथ फंडिंग भी की जाएगी।

विस्तार
टेक दिग्गज Google ने भारत में एक नई पहल की घोषणा कर दी है, जो लोकल समाचार संगठनों को अपने डिजिटल ऑपरेशन्स को बढ़ाने में मदद करेगा। गूगल ने गूगल न्यूज इनीशिएटिव यानी GNI भारतीय भाषा प्रोग्राम पेश किया है। इस प्रोग्राम की मदद से नौ भारतीय भाषाओं में ओरिजिनल समाचार बनाने वाले छोटे और मध्यम आकार के समाचार संगठनों को सशक्त किया जाएगा और उन्हें ट्रेनिंग और टेक्निकल सपोर्ट के साथ फंडिंग भी की जाएगी।
गूगल न्यूज इनीशिएटिव, गूगल की नई पहल है जो, लोकल न्यूज ऑर्गेनाइजेशन (ओरिजिनल समाचार बनाने वाले) को सशक्त करने का काम करेगी। गूगल ने इसमें अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मलयालम, गुजराती और मराठी सहित नौ भारतीय भाषाओं में समाचार संगठनों को मदद करेगा। प्रोग्राम के तहत, इन संगठनों को ट्रेनिंग, टेक्निकल सपोर्ट के साथ फंडिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी।
गूगल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पब्लिशर्स को वेब पर उनके यूजर्स एक्सपीरियंस और रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए विभिन्न टूल और बेस्ट प्रैक्टिस की मदद से सशक्त बनाना है। इसमें कोर वेब विटल्स, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, न्यूज कंज्यूमर इनसाइट्स (एनसीआई), यूट्यूब जैसे विषयों पर स्केल्ड इंस्पिरेशन सीरीज और वर्चुअल वर्कशॉप शामिल होंगे।
गूगल ने कहा कि चयनित पब्लिशर्स को उनकी पेज स्पीड, कोर वेब वाइटल्स परफॉरमेंस और और अन्य प्रासंगिक पैरामीटर का आकलन करने के लिए एक प्रक्रिया से भी गुजरना होगा। इसके अलावा, कुछ पब्लिशर्स को अपने यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए समर्पित परामर्श और टेक्निकल सपोर्ट भी मिलेगा।
- JioTag: क्या है जियो टैग, कैसे करता है काम, क्या है खरीदना फायदे का सौदा? जानें इसके बारे में सबकुछ
- Instagram लाया कमाल का फीचर, अब अपने पसंदीदा क्रिएटर से सीधे मैसेज में कर सकेंगे बात
- काम की बात: आपके नाम पर कोई और तो नहीं कर रहा सिम कार्ड का इस्तेमाल? 5 मिनट में ऐसे पता करें
- 10 हजार से कम कीमत वाले Tablets,बच्चों के लिए हैं सबसे बेस्ट