Google MusicLM: शब्दों को पढ़कर गाना बना देगा गूगल का नया टूल, इस टेक्नोलॉजी पर करता है काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 30 Jan 2023 07:08 PM IST
सार

कंपनी का कहना है कि Google MusicLM एक टेक्स्ट-टू-म्यूजिक जेनरेशन सिस्टम है और म्यूजिक मेकर के लिए काफी मददगार हो सकता है। इस टूल के जरिए 24 kHz तक की आवाज पैदा की जा सकती है।

विज्ञापन
Google MusicLM introduced AI based MusicLM tool will make song by reading text features
Google - फोटो : iStock

    विस्तार

    टेक दिग्गज गूगल (Google) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एक नया म्यूजिक टूल MusicLM पेश किया है। इस टूल की मदद से टेक्स्ट को संगीत में बदला जा सकता है। यह टूल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है और सीटी या हमिंग ट्यून को भी विभिन्न डिवाइस की ध्वनि में बदलने में सक्षम है। हालांकि, गूगल ने अभी तक आम जनता के लिए इस टूल को जारी नहीं किया है। कंपनी ने MusicLM: Generate Music From Text नामक एक रिसर्च पेपर जारी किया है।

    गूगल का नया एआई टूल भी एआई आधारित चैटजीपीटी और डीएएल-ई की तरह काम करता है। कंपनी का कहना है कि Google MusicLM एक टेक्स्ट-टू-म्यूजिक जेनरेशन सिस्टम है और म्यूजिक मेकर के लिए काफी मददगार हो सकता है। इस टूल के जरिए 24 kHz तक की आवाज पैदा की जा सकती है और कई मिनटों तक संगत की जा सकती है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने एआई टूल द्वारा बनाए गए गाने को बेहतरीन और ऑडियो क्वालिटी के भी बेहतर होने का दावा किया है। हालांकि, कंपनी ने इसे अभी तक आम जनता के लिए जारी नहीं कर रही है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वे ऐसा कब करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने अपने रिसर्च पेपर में कहा कि हम प्रदर्शित करते हैं कि MusicLM को पाठ और राग दोनों पर सेट किया जा सकता है, जिसमें यह पाठ कैप्शन की शैली के अनुसार सीटी और गुनगुनाने वाली धुनों को भी बदल सकता है। Google ने AI का उपयोग करके बनाए गए कुछ नमूने भी जारी किए हैं, जो काफी आशाजनक लगते हैं।

    हाल की रिपोर्ट के अनुसार, चैटजीपीटी के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए गूगल भविष्य में विभिन्न नए एआई आधारित प्रोडक्ट को रोल आउट कर सकता है। माइक्रोसॉफ्ट के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए गूगल कथित तौर पर AI-आधारित सर्च इंजन के अपने नए वर्जन पर काम कर रहा है ताकि वह बाजार में अपना वर्चस्व बनाए रख सके।

    रिपोर्ट के अनुसार गूगल इस साल लगभग 21 नए AI-आधारित प्रोडक्ट की घोषणा कर सकता है, जो इस साल मई में पेश हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट दुनिया में सबसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले सर्च इंजन गूगल को कड़ी टक्कर देने के लिए एआई द्वारा संचालित एक सर्च इंजन पर काम कर रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें