Google Meet: अब Full HD में कर सकेंगे वीडियो कॉल, गूगल मीट के लिए जारी हुआ नया अपडेट
गूगल ने अपनी घोषणा में कहा कि गूगल मीट यूजर्स अब 1080p वीडियो कॉलिंग ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे और फुल एचडी वीडियो कॉलिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।

विस्तार
गूगल ने अपनी वीडियो कॉलिंग सर्विस गूगल मीट (Google Meet) के लिए फुल एचडी वीडियो कॉलिंग की सुविधा को जारी कर दिया है। कंपनी ने गूगल मीट के लिए नए अपडेट को पेश किया है, जिसमें अब यूजर्स को 1080p पर वीडियो कॉल करने का ऑप्शन मिलेगा। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अन्य प्रतिभागियों के वीडियो फीड को बंद करने की क्षमता भी पेश की थी।
गूगल ने अपनी घोषणा में कहा कि गूगल मीट यूजर्स अब 1080p वीडियो कॉलिंग ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे और फुल एचडी वीडियो कॉलिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। इससे पहले यह 720 पिक्सल तक ही सीमित था। हालांकि, इसके लिए आपके पीसी में फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाला कैमरा होना चाहिए। बता दें कि इस सुविधा को केवल वेब पर गूगल मीट के लिए पेश किया गया है।
गूगल के एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, यूजर्स अब गूगल मीट के सेटिंग मेन्यू में अपनी वीडियो क्वालिटी को 1080p पर सेट कर सकेंगे। सुविधा डिफॉल्ट रूप से बंद हो जाएगी और मीटिंग में शामिल होने से पहले यूजर्स को इसे चालू करने के लिए कहा जाएगा। Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि इस सुविधा का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ताओं के पास 1080p कैमरा वाला कंप्यूटर होना चाहिए और मीटिंग में पर्याप्त कंप्यूटिंग पावर होनी चाहिए।
- कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला ईयरबड्स, इसमें है वायरलेस चार्जिंग
- Poco X5 5G review: 20 हजार से कम कीमत वाला ऑलराउंडर फोन? क्या आपके लिए है बेस्ट
- 50MP कैमरे के साथ Tecno का नया फोन लॉन्च, इसमें है 16 जीबी रैम और दो दिन की बैटरी लाइफ, कीमत 8 हजार से भी कम
- दमदार कैमरे के साथ Vivo X90 और Vivo X90 Pro भारत में लॉन्च, इसमें है अल्ट्रा फास्ट प्रोसेसर, जानें कीमत