Tech News: गूगल मैप में आ रहा बड़ा अपडेट, EV चार्जिंग स्टेशन की मिलेगी सटीक जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 May 2024 02:13 PM IST
सार

इसे चुनने के बाद आपको नजदीकी चार्जिंग स्टेशन दिखने लगेंगे। Google Maps के साथ एआई का भी सपोर्ट दिया गया है और यही एआई चार्जिंग स्टेशन की जानकारी देगा। गूगल इलेक्ट्रिक व्हीकल के चार्जिंग स्टेशन की जानकारी रियल टाइम में भी देने के लिए तैयारी कर रहा है और इसकी भी बीटा टेस्टिंग हो रही है।

विज्ञापन
Google Maps update to show EV charging stations more easily Know in hindi
Google Maps - फोटो : istock

    विस्तार

    भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) का मार्केट अभी विदेशों जैसा नहीं है, लेकिन इसमें तेजी से इजाफा हो रहा है। डीजल और पेट्रोल की तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए भी चार्जिंग स्टेशन की जरूरत होने वाली है। तमाम बड़े शहरों में तो इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं और अन्य शहरों में बनाए जा रहे हैं लेकिन ये स्टेशन कहां हैं, इसकी जानकारी लोगों को जल्दी नहीं मिल पाती है। अब गूगल अपने मैप्स को अपडेट कर रहा है जिसके बाद चार्जिंग स्टेशन की जानकारी आपको गूगल मैप्स में ही मिल जाएगी।

    एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन फीचर के लिए गूगल बीटा टेस्टिंग कर रहा है। बीटा टेस्ट पूरा होने के बाद गूगल मैप्स का पब्लिक अपडेट जारी किया जाएगा। अपडेट आने के बाद यूजर्स चार्जिंग स्टेशन के लिए गूगल मैप्स में फिल्टर लगा सकेंगे।

    विज्ञापन

    गूगल मैप्स के इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड एप्स पर हो रही है। इस फीचर के आने के बाद मैप्स के इस्तेमाल के दौरान यूजर्स को व्हीकल टाइप का ऑप्शन मिलेगा यानी आप मैप्स को बता सकेंगे कि आप किस तरह की गाड़ी चला रहा है। उसके बाद ”Electric” को चुनना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें