Immersive View: गूगल मैप में अब मिलेगी नई सुविधा, नए शहर में घूमना होगा आसान, ऐसे करेगा काम
Immersive View: फीचर को लेकर कंपनी का कहना है कि गूगल मैप के इमर्सिव व्यू की मदद से यूजर्स को नए शहर में जाने से पहले उसे बेहतर ढंग से समझने और समय से पहले योजना बनाने में मदद मिलेगी।

विस्तार
टेक दिग्गज गूगल ने अपनी नेविगेशन सर्विस गूगल मैप (Google Maps) ने नई सुविधा को शामिल कर लिया है। कंपनी ने अपने एप को इमर्सिव व्यू (Immersive View) नई सुविधा के साथ अपडेट किया गया है। इस फीचर को पहले पांच शहरों लंदन, लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और टोक्यो में पेश किया गया है। कंपनी जल्द अन्य शहरों के लिए फीचर को जारी करने वाली है। बता दें कि हाल ही में गूगल ने अपने नए एआई चैटबॉट बार्ड को पेश करने की घोषणा की है।
एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी का कहना है कि गूगल भविष्य में एम्स्टर्डम, डबलिन, फ्लोरेंस और वेनिस समेत अन्य शहरों में इस फीचर को रोल आउट करने की तैयारी कर रहा है। फीचर को लेकर कंपनी का कहना है कि गूगल मैप के इमर्सिव व्यू की मदद से यूजर्स को नए शहर में जाने से पहले उसे बेहतर ढंग से समझने और समय से पहले योजना बनाने में मदद मिलेगी।
कंपनी के अनुसार, वर्चुअल वर्ल्ड मॉडल बनाने के लिए यह फीचर अरबों स्ट्रीट व्यू और एरियल इमेज को जोड़ती है। यह डिजिटल मॉडल के प्रमुख और उपयोगी डाटा जैसे मौसम, यातायात और स्थान कितना व्यस्त है, को भी ओवरले करता है। ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, गूगल मैप्स के लिए इमर्सिव मोड दुनिया को डिजिटल व्यू बनाने के लिए एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई एलिमेंट और कंप्यूटर विजन का उपयोग करता है।
कंपनी ने सबसे पहले गूगल मैप के इमर्सिव व्यू फीचर को ग्लोबल लॉन्च किया है। इसमें दुनियाभर के पांच शहर लंदन, लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और टोक्यो शामिल हैं। कंपनी जल्द अन्य शहरों के लिए फीचर जैसे एम्स्टर्डम, डबलिन, फ्लोरेंस और वेनिस में इस फीचर को रोलआउट करेगी। हालांकि, गूगल ने अब तक इस फीचर को भारत में पेश करने की कोई जानकारी नहीं दी है।