अमेरिका में एक व्यक्ति ने गूगल मैप्स की मदद से 22 साल से गायब व्यक्ति को ढूढ निकाला

Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटनTrainee Trainee
Sun, 15 Sep 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Google Maps helps solve 22 year cold case after body found submerged in pond
तालाब में डूबी कार - फोटो : सोशल मीडिया

    अमेरिका के एक व्यक्ति ने गूगल मैप्स पर अपने इलाके को देखते हुए एक 22 साल से गुमशुदा व्यक्ति को ढूंढ निकाला। उसने अधिकारियों को जानकारी दी कि उसके पड़ोस के तालाब में एक व्यक्ति का कंकाल पड़ा हुआ।

    अमेरिका के फ्लोरिडा में एक व्यक्ति गूगल मैप्स पर अपने इलाको को देख रहा था। तभी उसे अपने घर के पास स्थित तालाब में एक कार डूबी दिखी। जिसके बाद उसने इस बारे में अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों की टीम वहां पहुंची और कार के अंदर से कंकाल को बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति पिछले 22 सालों से गुमशुदा है।

    विज्ञापन

    तालाब से निकाले गए व्यक्ति का नाम विलियम मोल्ड्ट है जो आज नवंबर, 1997 से गुमशुदा था। विलियम की कार फ्लोरि़डा के पाम बीच काउंटी काउंटी के एक तालाब में पड़ा हुआ था। वह कार के अंदर ही फंसा हुआ था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जिस व्यक्ति ने कंकाल ढूंढ़ने में मदद की उसने बताया कि जब मैंने गूगल मैप्स पर इस तस्वीर को देखा तो मैंने अपने घर के पूर्व मालिक को फोन किया और पूछा कि क्या उसे इस बारे में कोई जानकारी है। उन्होंने बताया कि घर के मालिक को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वह इस बारे में सुनकर अचंभित हो गई।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें