Google ने बनाया खास डूडल, अब घर बैठे बना सकेंगे अपनी पसंद का म्यूजिक

गूगल का आज का डूडल बेहद खास है। क्योंकि इस डूडल के जरिए यूजर्स आसानी से अपनी पसंद का म्योजिक क्रिएट कर सकते हैं। दरअसल, गूगल ने अपने डूडल में Fischinger गेम को दर्शाया है। इस गेम को खेल कर यूजर्स काफी मजा आएगा। साथ ही इससे यूजर्स की बोरियत भी दूर हो जाएगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले कोडिंग और क्रिकेट गेम के लिए डूडल बनाया था।
Fischinger गेम की जानकारी
गूगल ने 2017 में इस गेम को Oskar Fischinger की 117वीं सालगिरह के मौके पर लॉन्च किया था। Oskar Fischinger म्यूजिक इंडस्ट्री के जानी-मानी हस्ती थे, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को बुलंदियों तक पहुंचाया था। वहीं, म्योजिक के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड Oskar इन्ही के नाम पर है।
ऐसे खेलें Fischinger गेम
गूगल के इस गेम को खेलना बहुत आसान है। इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले गूगल डूडल पर जाकर टैप करना होगा। इसके बाद उनके सामने इस गेम का पेज ओपन होगा और इसमें यूजर्स को प्ले बटन दिखाई देगा। यहां यूजर्स जैसे ही प्ले बटन पर क्लिक करेंगे, तो वह सीधा गेम में पहुंच जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: OnePlus 8 सीरीज की प्री-बुकिंग हुई शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
गेम के अंदर कई सारे कॉलम दिए गए हैं और यूजर्स को इनमें अपनी पसंद के कॉलम पर क्लिक करना होगा। इन कॉलम में यूजर्स को अलग-अलग साउंड सुनाई देगी, जिसे वह अपने हिसाब से बदल सकते हैं। वहीं, कंपनी का कहना है कि हमने इस गेम को दोबारा इसलिए पेश किया है, जिससे लॉकडाउन के दौरान घर में रहने वाले लोगों की बोरियत दूर हो सकें।
कोडिंग और क्रिकेट गेम को किया था लॉन्च
गूगल ने इससे पहले लोकप्रिय गेम कोडिंग और क्रिकेट का डूडल बनाया था। इन दोनों गेम को लोगों ने बहुत पसंद भी किया है। साथ ही इन दोनों गेम से लोगों को बोरियत भी दूर हुई है। वहीं, कंपनी ने दोनों गेम्स को 2017 में ही लॉन्च किया था।
- लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन खोजी जा रहीं वो चीजें, जिन्हें पूछते भी नहीं थे लोग
- नोकिया और एयरटेल के बीच हुई करोड़ों की डील, 4जी-5जी नेटवर्क को मिलेगी मजबूती
- नोकिया और एयरटेल के बीच हुई 7,636 करोड़ रुपये की डील, 4G-5G नेटवर्क को मजबूत करने पर होगा काम
- Microsoft Teams में आया बड़ा बग, एक GIF फाइल के जरिए पूरी कंपनी का डाटा हो सकता है चोरी