गूगल ने समाचार से कमाए 32,900 करोड़ रुपये, पत्रकारों को हिस्सेदारी देने की उठी मांग

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 11 Jun 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Google make 4.7 billion dollars from news sites in 2018, study claims
Sunder Pichai - फोटो : Sky News

    गूगल ने पिछले साल यानी साल 2018 में समाचार बिजनेस से 4.7 अरब डॉलर यानी करीब 32,900 करोड़ रुपये की कमाई की है। गूगल ने यह कमाई गूगल न्यूज और गूगल सर्च में होने वाले न्यूज सर्च से की है। यह रकम एवेंजर्स की दो फिल्मों के कुल टिकट की बिक्री से होने वाली कमाई से ज्यादा बताई जा रही है। गूगल की इस कमाई की जानकारी न्यूज मीडिया अलायंस (एनएमए) की एक रिपोर्ट से मिली है।

    न्यूज से गूगल की साल 2018 में हुई कुल कमाई अमेरिका में पिछले साल न्यूज इंडस्ट्री विज्ञापन में हुई कुल खर्च के करीब है। अमेरिका में पिछले साल न्यूज इंडस्ट्री ने डिजिटल विज्ञापन पर करीब 5.1 बिलियन डॉलर यानी करीब 35,438 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

    विज्ञापन

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में एनएमए के मुख्य कार्यकारी डेविड शेवर्न ने कहा है कि दुनियाभर के जिन पत्रकारों ने समाचार को तैयार किया है, उन्हें गूगल की इस 4.7 अरब डॉलर की कमाई में से कुछ हिस्सा मिलना चाहिए। बता दें कि एनएमए अमेरिका के 2,000 से अधिक समाचार पत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट की मानें तो जनवरी 2017 से जनवरी 2018 तक न्यूज पब्लिश करने वाली वेबसाइट पर गूगल से आने वाला ट्रैफिक 25 फीसदी यानी करीब 1.6 बिलियन विजिट प्रति सप्ताह हो गया है। एनएमए ने यह भी दावा किया है कि इस रिपोर्ट में गूगल की उस कमाई को नहीं जोड़ा गया है जो गूगल न्यूज पर क्लिक करने वाले किसी यूजर्स के डाटा से कमाता है।

    ट्रेंडिंग में 40 फीसदी न्यूज के लिए सर्च

    रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल की ट्रेंडिंग सर्च में 40 फीसदी सर्च न्यूज के लिए होते हैं। इसके बाद गूगल लोगों के सर्च के मुताबिक तमाम वेबसाइट्स से खबरें देता है लेकिन जिनकी खबरों को गूगल सर्च करने वाले यूजर्स को देता है उन्हें वह कुछ नहीं देता है। सर्च के बाद गूगल उससे संबंधित न्यूज की हेडलाइन को यूजर्स को दिखाता है। ऐसे में समाचार वेबसाइट को ट्रैफिक तो मिलता है लेकिन उसे आर्थिक रूप में कुछ नहीं मिलता।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें