DeepFake: Google ने लॉन्च किया नया टूल, AI से बनाए गई फर्जी तस्वीरों की करेगा पहचान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Sep 2023 02:39 PM IST
सार

अब AI की इन फर्जी तस्वीरों से लड़ने के लिए Google Deep Mind की टीम ने SynthID का बीटा वर्जन रिलीज किया है। SynthID एआई से तैयार की गई तस्वीरों की पहचान करेगा।

विज्ञापन
Google Launches Tool That Detects AI Images
Google deepmind SynthID - फोटो : Google deepmind

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस युग में असली और नकली में फर्क करना बहुत ही बड़ा टास्क है। आए दिन लोगों की तस्वीरों को AI की मदद से एडिट करके उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस सुपरफास्ट इंटरनेट की दुनिया में फर्जी फोटो और गलत सूचना से लड़ना टेक कंपनियों के लिए भी एक चुनौती हो गई है।

    2019 में ही एक रिसर्च में दावा किया गया था कि 61% अमेरिकियों ने माना था कि AI की मदद से एडिट किए गए फोटो-वीडियो की पहचान करना उनके लिए मुश्किल है। अब चार साल बाद यह हालत और भी बदतर हो गई है। इसी साल Adobe ने अपने AI फोटो टूल Adobe Firefly को लॉन्च किया है जिसकी मदद से महज तीन महीने एक अरब तस्वीरें बनाई गई हैं।

    विज्ञापन

    अब AI की इन फर्जी तस्वीरों से लड़ने के लिए Google Deep Mind की टीम ने SynthID का बीटा वर्जन रिलीज किया है। SynthID एआई से तैयार की गई तस्वीरों की पहचान करेगा। इसके अलावा यह टूल डिजिटल वॉटरमार्क की मदद से तस्वीरों की भी पहचान करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आमतौर पर फोटोज पर लोग विजिबल वॉटरमार्क का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ऐसी तस्वीरों को क्रॉप करके या एडिट करके वॉटरमार्क को हटा दिया जाता है। SynthID डिजिटल वॉटरमार्क की मदद से फोटो की पहचान करता है। SynthID किसी भी फोटो को पिक्सल साइज, कलर, मेटा डाटा और इनविजिबल वॉटरमार्क के जरिए पहचानता है, हालांकि SynthID की सटीकत को लेकर 100 फीसदी का दावा नहीं किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें