गूगल की फ्री वाई-फाई सेवा में 5 नए रेलवे स्टेशन शामिल

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 12 May 2016 01:44 PM IST
सार
विज्ञापन
 Google launches free public WiFi service at 5 railway stations
फोटो : GettyImages

    विस्तार

    गूगल ने पांच रेलवे स्टेशनों उज्जैन, जयपुर, पटना, गुवाहाटी और इलाहाबाद पर अपनी फ्री हाईस्पीड वाई फाई सेवा शुरू करने की घोषणा की। गूगल ने एक बयान में कहा है कि उसकी देश के 100 रेलवे स्टेशनों पर इस साल के आखिर तक फ्री वाई फाई सेवा उपलब्ध कराने की परियोजना है।

    रेल मंत्री सुरेश प्रभु जल्द ही इन स्टेशनों पर उक्त सेवा की औपचारिक शुरुआत करेंगे। गूगल ने अपनी इस सेवा के लिए भारतीय रेलवे की रेलटेल के फाइबर नेटवर्क का इस्तेमाल किया है जो रेलवायर के रूप में इंटरनेट सेवाएं प्रदान करता है।

    विज्ञापन

    इस शुरुआत के साथ यह सेवा देश भर के 15 स्टेशनों पर उपलब्ध हो गई है। गौरतलब है कि भारतीय रेलवे की टेलीकॉम इकाई रेलटेल ने गूगल के सहयोग से फ्री वाई फाई 10 स्टेशनों पर पहले ही शुरू हो चुकी है। गूगल-रेलटेल ने इस साल जनवरी में मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर फ्री वाई फाई देकर इस सेवा की शुरुआत की थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए स्टेशनों में पुणे, भुवनेश्वर, भोपाल, रांची, रायपुर, विजयवाड़ा, कचेगुडा (हैदराबाद), एर्नाकुलम जंक्शन (कोच्चि) और विशाखापट्टनम में शुक्रवार से स्मार्टफोन पर फ्री वाई फाई नेटवर्क की सुविधा शुरू की गई है।

    'पांच सेकेंड से भी कम समय में पूरी मूवी डाउनलोड'

    मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर प्रति सप्ताह करीब एक लाख लोग इस सेवा का उपयोग कर रहे हैं। गूगल और रेलटेल की योजना इस साल के अंत तक 100 स्टेशनों को फ्री वाई फाई से जोड़ने की है। इससे प्रतिदिन एक करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। फिलहाल इस प्रोजेक्ट में देश भर के 400 रेलवे स्टेशन शामिल हैं, जिन्हें वाई फाई से जोड़ा जाना हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें