वॉट्सऐप को टक्कर देगा गूगल का ऐप Allo

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Thu, 22 Sep 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
Google launches Allo against whatsapp of Facebook
allo

    फेसबुक के वॉट्सऐप को टक्कर देने के लिए गूगल ने अपना ऐप ऐलो लॉन्च कर दिया है। ऐलो ऐप का इस्तेमाल कर यूजर चैट कर सकता है। इसे ios और Android दोनों के लिए लॉन्च कर दिया गया है।

    गौरतलब है कि गूगल ने इसी वर्ष I/O डेवलपर्स कांफ्रेंस में ऐलो को लॉन्च करने की जानकारी साझा की थी। इस ऐप में अपना सर्च इंजन और गूगल असिस्टेंस दी गई है। वॉट्सऐप की ही तरह यूजर्स को इसमें भी अपना नंबर ऐड करना होगा। आप चाहें तो @google लिखकर कुछ भी ऐप के भीतर ही सर्च कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    इस ऐप के साथ आप अपना गूगल एकाउंट भी जोड़ सकते हैं। ऐलो ऐप का AI पावर्ड सर्च गूगल के नॉलेज ग्राफ को इस्तेमाल करता है। एंड-टु-एंड एनक्रिप्शन और अपने आप गायब हो जाने वाली चैट के साथ ऐलो में गूगल ने इनकॉग्निटो प्राइवेट मोड भी दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूजर्स अपने मेसेज के लिए टाइम लिमिट भी सेट कर सकते हैं। वे सेट कर सकते हैं कि मेसेज कितनी देर बाद गायब होना है। गूगल ने हर देश के हिसाब से कस्टम स्टिकर्स भी इसमें जोड़े हैं। जहां गूगल ने इसमें इतने अच्छे फीचर दिये हैं, वहीं ऐप में डॉक्युमेंट्स शेयरिंग और वॉयस कॉलिंग जैसे फीचर नहीं हैं।

    जो इसका ड्रॉ बैक साबित हो सकते हैं। इससे पूर्व गूगल ने विडियो-चैट ऐप ड्यूओ को पेश किया था। लांच के एक महीने के अंदर ही ड्यूओ ऐप गूगल प्ले स्टोर से 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड कर लिया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें