Google: गूगल ने में फिर छंटनी, क्लाउड यूनिट में 100 से ज्यादा डिजाइन कर्मचारी हटाए गए

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Fri, 03 Oct 2025 04:09 PM IST
सार

गूगल ने अपनी क्लाउड यूनिट में 100 से ज्यादा डिजाइन कर्मचारियों को हटा दिया है। कंपनी एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जानें कौन प्रभावित हुआ और क्या है कंपनी की भविष्य की रणनीति।

विज्ञापन
Google laid off more than 100 employees from design roles
GOOGLE - फोटो : GOOGLE

    विस्तार

    गूगल ने अपनी क्लाउड यूनिट में 100 से अधिक डिजाइन से जुड़े कर्मचारियों को हटाया है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते “क्वांटिटेटिव यूजर एक्सपीरियंस रिसर्च” और “प्लेटफार्म एंड सर्विस एक्सपीरिएंस” टीमों में कई कर्मचारियों को निकाल दिया गया। इन कर्मचारियों का मुख्य काम डेटा और सर्वे का इस्तेमाल कर यूजर बिहेवियर को समझना और प्रोडक्ट डिजाइन को बेहतर बनाना था। कंपनी ने क्लाउड यूनिट की कुछ डिजाइन टीमों का आधा हिस्सा ही रखा है। प्रभावित कर्मचारियों में अधिकांश अमेरिकी यूनिट्स के लोग शामिल हैं। कुछ कर्मचारियों को दिसंबर की शुरुआत तक नया रोल खोजने का समय दिया गया है। गूगल ने सीएनबीसी के सवालों पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।एआई पर फोकस बढ़ाने के लिए उठाया कदमगूगल ने अपने खर्च और संसाधनों को एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित करने के लिए यह कदम उठाया है। इस साल की शुरुआत से ही कंपनी ने कई अमेरिकी यूनिट्स में कर्मचारियों को एग्जिट पैकेज ऑफर किए हैं और छोटे टीम्स के कई मैनेजर को हटाया गया है। कंपनी अब कर्मचारियों को रोजमर्रा के काम में एआई का अधिक इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रही है।

    क्या है कंपनी की आगे की रणनीति?

    सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों से कहा था कि कंपनी को “कुशल होना होगा ताकि हर चीज का समाधान केवल हेडकाउंट से न किया जाए।” गूगल ने एचआर, हार्डवेयर, सर्च, एडवरटाइजिंग, मार्केटिंग, फाइनेंस और कॉमर्स डिवीजन जैसे विभागों में भी कर्मचारियों को बायआउट ऑफर किए हैं।

    विज्ञापन

    अन्य टेक दिग्गजों में भी ले-ऑफ्स जारी

    अन्य बड़ी टेक कंपनियों ने भी हाल ही में कर्मचारियों की संख्या घटाई है, माइक्रोसॉफ्ट ने जुलाई में 9,000 कर्मचारियों को निकाला था इसके अलावा मेटा ने भी अपने कर्मचारियों में कटौती की थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें