अलर्ट: अब कॉल रिकॉर्ड करना होगा मुश्किल, गूगल उठाने जा रहा बड़ा कदम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Apr 2022 01:33 PM IST
सार

आईफोन में कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा पहले से ही नहीं है। गूगल की नई पॉलिसी 11 मई से प्रभावी होगी जिसके बाद एंड्रॉयड फोन पर थर्ड पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
Google is killing call recording apps on Android phones from May 11 ALL you need to know is here
Call recording - फोटो : amarujala

    विस्तार

    कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर कई लोग बहुत बेचैन रहते हैं। गूगल प्ले-स्टोर पर फ्री में कई सारे कॉल रिकॉर्डिंग वाले एप्स भी उपलब्ध हैं, हालांकि पिछले कुछ महीनों से गूगल ने कॉल रिकॉर्डिंग शुरू होते ही यूजर्स को अलर्ट देना शुरू कर दिया है और अब खबर है कि कंपनी इसे पूरी तरह से बंद करने जा रही है। इसकी शुरुआत 11 मई 2022 से होगी। आइए समझते हैं पूरे मामले को...

    एक रेडिट यूजर के दावे के मुताबिक गूगल जल्द एक अपडेट जारी करेगा जिसके बाद एंड्रॉयड फोन में कॉल रिकॉर्डिंग बंद हो जाएगी। बता दें कि आईफोन में कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा पहले से ही नहीं है। गूगल की नई पॉलिसी 11 मई से प्रभावी होगी जिसके बाद एंड्रॉयड फोन पर थर्ड पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग बंद हो जाएगी।

    विज्ञापन

    यह पहली बार नहीं है जब गूगल ने कॉल रिकॉर्डिंग को बंद करने की कोशिश की है। इससे पहले एंड्रॉयड 10 के साथ गूगल ने अपने फोन से कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर हटा दिया था। Google का कहना है कि यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में कॉल रिकॉर्डिंग का होना ठीक नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि सभी देशों में कॉल रिकॉर्डिंग के लिए अलग-अलग कानून हैं। गूगल के इस फैसले के बाद कई थर्ड पार्टी एप जैसे ट्रूकॉलर और एसीआर फोन कॉल रिकॉर्ड करने के लिए एक्सेसिबिलिटी एपीआई का इस्तेमाल करने लगे, हालांकि Google जल्द ही एक्सेसिबिलिटी एपीआई का इस्तेमाल भी कॉल रिकॉर्ड के लिए बंद करने की तैयारी कर रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें