ये तो हद ही हो गई: Google ने ऑफिस का इंटरनेट बंद कर दिया, कर्मचारियों से कहा- चुपचाप काम करो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Jul 2023 05:01 PM IST
सार

Google ने ऐसा कर दिखाया है। सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनियों में से एक Google ने एक नया प्रोग्राम बनाया है जिसके तहत बिना इंटरनेट ही काम करना है। कहा जा रहा है कि यह गूगल का पायलट प्रोग्राम है।

विज्ञापन
Google is asking some employees to work without internet but why
Google - फोटो : iStock

    विस्तार

    एक दिन के लिए किसी इलाके में इंटरनेट की सर्विस बंद होती है तो बवाल मच जाता है। आजकल तमाम ऑफिस इंटरनेट के भरोसे हैं। ऐसे में यदि आपसे कहा जाए कि आपके कंप्यूटर का इंटरनेट बंद कर दिया गया है और अब आप काम करें तो आप शायद आग-बबूला हो जाएं, लेकिन Google ने ऐसा कर दिखाया है। सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनियों में से एक Google ने एक नया प्रोग्राम बनाया है जिसके तहत बिना इंटरनेट ही काम करना है। कहा जा रहा है कि यह गूगल का पायलट प्रोग्राम है।

    गूगल ने इसके लिए 2,500 कर्मचारियों का चयन किया है जो बिना इंटरनेट काम करेंगे। इन कंप्यूटर पर गूगल के टूल जैसे गूगल ड्राइव और जीमेल का इस्तेमाल बिना इंटरनेट किया जा सकेगा। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों को सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की इजाजत नहीं होगी। कहा जा रहा है कि गूगल ने यह प्रोग्राम साइबर अटैक से बचने के लिए डिजाइन किया है, क्योंकि गूगल के कर्मचारी अक्सर हैकर्स के निशाने पर रहते हैं। यदि किसी कारण से किसी कर्मचारी के सिस्टम पर साइबर अटैक होता भी है तो वह इंटरनेट न होने की वजह से सिस्टम को रिमोटली कंट्रोल नहीं कर सकेगा।

    विज्ञापन

    कुछ दिन पहले ही कुछ चाइनीज हैकर्स ने माइक्रोसॉफ्ट और अमेरिकी सरकार के अधिकारियों के ई-मेल हैक किए हैं। इस अटैक में करीब 25 संस्थाओं को निशाना बनाया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस अटैक की पहचान तुरंत कर ली थी जिसके कारण डाटा लीक जैसी घटना नहीं हुई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें