AI Image: Google अब AI एडिटेड फोटो पर भी लगाएगा डिजिटल वॉटरमार्क
अब कंपनी ने घोषणा की है कि वह Magic Editor में Reimagine टूल से संपादित की गई तस्वीरों पर भी डिजिटल वॉटरमार्क लगाएगा। इसके लिए Google SynthID टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगा, जो पहले Imagen टूल में भी देखी गई थी। यह कदम उपयोगकर्ताओं को AI-जनित सामग्री की पहचान करने में मदद करेगा।

विस्तार
AI तकनीक के बढ़ते उपयोग के कारण असली और एआई से बनाई गई तस्वीरों के बीच का अंतर धुंधला होता जा रहा है। खासतौर पर, AI द्वारा बनाई गई और एडिट की गई तस्वीरें वास्तविक लगने लगी हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, Google पहले से ही AI-जनित तस्वीरों पर डिजिटल वॉटरमार्क का उपयोग कर रहा था। अब कंपनी ने घोषणा की है कि वह Magic Editor में Reimagine टूल से संपादित की गई तस्वीरों पर भी डिजिटल वॉटरमार्क लगाएगा। इसके लिए Google SynthID टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगा, जो पहले Imagen टूल में भी देखी गई थी। यह कदम उपयोगकर्ताओं को AI-जनित सामग्री की पहचान करने में मदद करेगा।
SynthID टेक्नोलॉजी का उपयोग Google के Vertex AI ग्राहकों के लिए Imagen 3 और Imagen 2 जैसे टेक्स्ट-टू-इमेज मॉडल्स में किया जाता है। यह तकनीक ImageFX और Google के सबसे उन्नत वीडियो जनरेशन मॉडल Veo में भी लागू की गई है, जिसे फिलहाल VideoFX पर चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।
यह तकनीक न केवल किसी एक छवि को स्कैन कर सकती है, बल्कि वीडियो के प्रत्येक फ्रेम की भी जांच कर सकती है ताकि डिजिटल वॉटरमार्किंग का पता लगाया जा सके। Google का कहना है: "हमने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि यह छवि या वीडियो की गुणवत्ता को प्रभावित किए बिना वॉटरमार्क को बनाए रख सके, भले ही उसे क्रॉप किया जाए, फिल्टर जोड़े जाएं, रंग बदले जाएं, फ्रेम दर बदली जाए या उसे किसी अन्य फॉर्मेट में सेव किया जाए।"