Google for India 2022: गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए पेश किए कई खास फीचर्स, पेमेंट एप में भी किया बदलाव

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 19 Dec 2022 06:01 PM IST
सार

Google ने अपने इवेंट में डिजिटल पेमेंट एप Google pay के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर ट्रांजैक्शन सर्च लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को अपने ट्रांजैक्शन के बारे में जानने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Google introduced special features for Indian customers google pay app in Google for India 2022 events
Google for India 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    गूगल ने भारत में अपने सबसे बड़े इवेंट गूगल फॉर इंडिया 2022 में कई नए फीचर्स और प्रोडक्ट की घोषणा की। कंपनी ने अपने एप में नए अपडेशन और बदलाव भी जारी किए। कंपनी ने अपने डिजिलॉकर और गूगल पे में नए ट्रांजैक्शन सर्च फीचर को शामिल किया। गूगल फॉर इंडिया का 8वां एडिशन सोमवार 19 दिसंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ। इस इवेंट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और सूचना और तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित रहे। चलिए जानते हैं इस इवेंट में गूगल की प्रमुख घोषणाएं और फीचर्स के बारे में...

    गूगल ने अपने इवेंट में डिजिटल पेमेंट एप गूगल-पे के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर ट्रांजैक्शन सर्च लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को अपने ट्रांजैक्शन के बारे में जानने में मदद मिलेगी। साथ ही यूजर्स अपनी आवाज के जरिए भी ट्रांजैक्शन देख सकेंगे। कंपनी का कहना है कि गूगल-पे पर अब पहले से ज्यादा सिक्योरिटी मिलने वाली है और यूजर्स को क्षेत्रीय भाषा में भी अलर्ट मिल सकेगा।

    विज्ञापन

    गूगल ने आर्टिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से एक AI/ML मॉडल बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के साथ पार्टनरशिप भी की है। इस प्रोजेक्ट को 'प्रोजेक्ट वाणी' नाम दिया गया है। प्रोजेक्ट के तहत अलग-अलग भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को एकत्रित करके ट्रांसक्राइब किया जाएगा। कंपनी इसके लिए भारत के 773 जिलों से भाषा के ओपन-सोर्स सैंपल स्टोर करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें