गूगल इंडिया की पॉलिसी हेड अर्चना गुलाटी ने दिया इस्तीफा, पांच महीने पहले ही हुई थी ज्वाइनिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Sep 2022 02:35 PM IST
सार

अर्चना अर्थशास्त्र में स्नातक हैं और उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की डिग्री ली है। इससे पहले गुलाटी नीति आयोग में संयुक्त सचिव (डिजिटल संचार) थीं।

Google India policy head Archana Gulati resigns said sources
Google - फोटो : amarujala

    विस्तार

    गूगल इंडिया की पॉलिसी हेड अर्चना गुलाटी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अर्चना गुलाटी ने इसी साल मई में पद संभाला था। अर्चना के इस्तीफे की जानकारी समाचार एजेंसी रायटर ने दी है। अर्चना अर्थशास्त्र में स्नातक हैं और उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की डिग्री ली है। इससे पहले गुलाटी नीति आयोग में संयुक्त सचिव (डिजिटल संचार) थीं।

    अर्चना के इस्तीफे के बारे में अभी तक ना गूगल ने पुष्टि की है और ना ही खुद अर्चना ने। इस्तीफे कारण का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। अर्चना का यह इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब गूगल पर भारत में कई मामले चल रहे हैं और गूगल पर प्रतिस्पर्धा आयोग की भी नजर है।

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई), जहां गुलाटी ने पहले काम किया था, स्मार्ट टीवी बाजार में गूगल के व्यापार आचरण, इसके एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम और साथ ही ऐप भुगतान प्रणाली की जांच कर रहा है।

    Google में गुलाटी सार्वजनिक नीति के अधिकारियों की एक टीम का नेतृत्व कर रही थीं जो भारत में कंपनी के लिए विभिन्न नियामक प्रभावों को देखता है। अर्चना की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक 2014 और 2016 के बीच उन्होंने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के विलय और अधिग्रहण विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में भी काम किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें