Google I/O 2025: फिल्ममेकिंग के लिए गूगल ने लॉन्च किया नया AI वीडियो टूल, हॉलीवुड ने बना दी फिल्में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 May 2025 01:02 PM IST
सार

Flow का एक प्रमुख फीचर Scenebuilder है, जो यूजर्स को अपने शॉट्स को सहज रूप से एडिट और एक्सपैंड करने देता है। यह नेचुरल ट्रांजिशन और स्मूद एक्शन सुनिश्चित करता है। साथ ही, Flow में कैमरा एंगल, मोशन और पर्सपेक्टिव पर नियंत्रण के विकल्प हैं जिससे रचनात्मक नियंत्रण यूजर के हाथ में रहता है।

विज्ञापन
Google I/O 2025 Google has developed a new AI video tool for filmmaking, is working with Hollywood
Google Flow - फोटो : google

    विस्तार

    Google ने अपनी वार्षिक डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस Google I/O 2025 में एक नया और शक्तिशाली AI वीडियो जेनरेटर Flow लॉन्च किया है। इसे खासतौर पर फिल्म निर्माण और क्रिएटिव वीडियो प्रोडक्शन के लिए तैयार किया गया है। Flow, Google के एडवांस्ड AI मॉडल्स Veo, Imagen और Gemini को एक मंच पर लाकर क्रिएटर्स को बिना भारी भरकम टीम और टूल्स के सिनेमा-स्तर के सीन तैयार करने की सुविधा देता है। गूगल का कहना है कि Flow को “क्रिएटिव्स द्वारा और क्रिएटिव्स के लिए” तैयार किया गया है और यह अभी कुछ चुनिंदा फिल्ममेकर्स द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि देखा जा सके कि AI वीडियो प्रोडक्शन को कैसे बदल सकता है।

    Flow को अपनाने वाले शुरुआती फिल्मकारों में डेव क्लार्क शामिल हैं, जिन्होंने Flow की मदद से अपना शॉर्ट फिल्म Freelancers बनाया जो दो अलग हो चुके गोद लिए गए भाइयों की कहानी है। इसके अलावा हेनरी डॉब्रेज भी हैं जो टेक और आर्ट को मिलाकर नई क्रिएटिव दिशा देते हैं, उन्होंने Kitsune को Veo 2 की मदद से बनाया और अब Electric Pink पर काम कर रहे हैं। जूनी लाउ, जो डिजिटल नैरेटिव्स की खोज में हैं, उन्होंने Flow के जरिए Dear Stranger पर काम शुरू किया है। एक प्रेम कहानी जो समानांतर दुनियाओं में फैली है।

    विज्ञापन
    • वीडियो जनरेशन, सीन एडिटिंग और एसेट कंट्रोल, सब कुछ एक ही प्लेटफॉर्म पर।
    • उपयोगकर्ता टेक्स्ट डिस्क्रिप्शन से शुरुआत कर सकते हैं या मौजूदा विजुअल्स के आधार पर शॉट बना सकते हैं।
    • यूजर्स पात्र, वस्तुएं और सीन रेफरेंस अपलोड कर सकते हैं ताकि विजुअल्स क्लिप दर क्लिप एकसमान रहें।
    • एक सीन की स्टिल इमेज को अगली क्लिप के लिए आधार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें