Google IO 2024: गूगल के मेगा इवेंट में AI से लैस सेवाओं की शुरुआत, आसान बनेंगे दफ्तर के काम; जानें विस्तार से

जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजलज मिश्रा
Wed, 15 May 2024 03:50 AM IST
सार

Google IO गूगल का एक वार्षिक इवेंट है, जिसमें दुनियाभर के डेवलपर्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट पहुंचते हैं। वैसे तो यह गूगल का एक सॉफ्टवेयर आधारित इवेंट होता है लेकिन इसमें हार्डवेयर भी लॉन्च होते हैं। गूगल के मुताबिक 200 से अधिक देशों में जैमिनी 1.5 प्रो और फ्लैश लॉन्च हो चुका है। नए अपडेट्स को आसान भाषा में समझें तो गूगल ने अपनी अधिकांश सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जोर दिया है, जिससे सेवाओं और यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाया जा सके।

विज्ञापन
Google I/O 2024 live updates: Android 15 AI features and more on the horizon Know all about it
Google IO - फोटो : X/@GoogleOSS

    विस्तार

    Google के मेगा इवेंट Google IO का मंगलवार को आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत अल्फाबेट के सीईओ CEO सुंदर पिचाई के कीनोट से हुई। उन्होंने बताया कि गूगल के जेमिनी एआई को अलग-अलग एप के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने गूगल के नए जेनेरेटिव AI वीडियो मॉडल VEO, प्रोजेक्ट एस्ट्रा, जेमिनी 1.5 फ्लैश और जेमिनी 1.5 प्रो के बारे में भी जानकारी दी।

    गूगल ने जैमिनी 1.5 प्रो 35 भाषाओं में लॉन्च करने की घोषणा की। इसके अलावा गूगल फोटो से जुड़ा नया फीचर आस्क फोटोज लॉन्च किया गया है। तस्वीरों के जरिए अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति देने के शौकीन कलाकारों के लिए इमेज जेनरेट करने वाला टूल इमैजिन 3 लॉन्च किया गया है। गूगल क्लाउड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए TPU 6th जेनरेशन लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह इस साल के अंत तक ही उपलब्ध होगा। तकनीक से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल ने नए अपडेट्स में एआई से लैस सेवाओं पर जोर दिया है। इससे आने वाले समय में यूजर्स का काम और भी आसान हो जाएगा।

    विज्ञापन

    दफ्तरों से जुड़े काम को आसान बनाने की पूरी तैयारी

    इसके अलावा स्मार्टफोन में एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए सर्कल टू सर्च फीचर लॉन्च किया गया है। इसकी मदद से लोगों को इंटरनेट पर सूचनाओं को तलाशने में आसानी होगी। गूगल वर्कस्पेस के लिए कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी अत्याधुनिक तकनीक से लैस फीचर्स देने की घोषणा की है। गूगल वर्कस्पेस में आमतौर पर ऑफिस से जुड़े कामकाज होते हैं। इसमें गूगल डॉक्यूमेंट (माइक्रेसॉफ्ट वर्ड जैसा), एक्सल शीट, पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन, (दोनों माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की तरह) फाइल सहेजने के लिए गूगल ड्राइव और ई-मेल भेजने के लिए इस्तेमाल होने वाली सेवा- जी-मेल को गिना जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीडियो फ्रेम एक्सट्रैक्शन, पैरलल फंक्शन कॉल

    इन सेवाओं के अलावा गूगल ने भरोसा दिलाया है कि इस साल के अंत तक मल्टीमॉडल जैमिनी नैनो पिक्सेल सीरीज भी लॉन्च करेगी। गूगल की तरफ से जारी बयान के मुताबिक जैमिनी नैनो, जैमिनी एडवांस्ड ओर जैमिनी प्रो 1.5 प्रो से बिल्कुल अलग होगा। ऑनलाइन डेवलपमेंट से जुड़े लोगों के लिए गूगल ने वीडियो फ्रेम एक्सट्रैक्शन, पैरलल फंक्शन कॉल जैसी सेवाएं लॉन्च करेगी। गूगल ने बताया कि जेम्मा को ओपन मॉडल जेम्मा 2.0 में अपग्रेड किया गया है। इसमें कई नए अपडेट और बेहतर परफॉर्मेंस का दावा किया है।

    • आस्क फोटोज:इवेंट में गूगल के नए फीचर Ask Photos का एलान किया गया। इसे जल्द ही रोलआउट किया जाएगा। इससे यूजर्स Google Photos पर सवाल सर्च कर सकेंगे। इससे उससे जुड़ी फोटो भी सर्च की जा सकेगी।
    • जेमिनी 1.5 प्रो:इसके अलावा बताया गया कि जेमिनी 1.5 प्रो के तहत यूजर्स को 1 मिलियन टोकेन मिलते थे। अब यह सभी डेवलपर्स और कंज्यूमर के लिए उपलब्ध होगा। अब डेवलपर्स के लिए टोकेन को 2 मिलियन तक बढ़ा दिया गया है।
    • जेमिनी एडवांस फॉर एवरीवन:जेमिनी एडवांस के साथ 1 मिलियन टोकेन मिलेंगे और यह 35 लैंग्वेज में उपलब्ध होगा। जेमिनी को जीमेल में इंटीग्रेट किया जाएगा। इसकी मदद से यूजर्स ईमेल को समराइज कर सकेंगे।
    • जेमिनी एआई:जेमिनी एआई को गुगल सर्च में शामिल किया किया जाएगा। सर्च में जल्द ही एआई संगठित सर्च पेज होगा।
    • जेमिनी 1.5 फ्लैश:Gemini 1.5 Flash एक लाइटवेट मॉडल है। प्रो मॉडल की तरह ही यह ज्यादा फास्ट होगा।
    • प्रोजेक्ट एस्ट्रा:इस दौरान प्रोजेक्ट एस्ट्रा का एलान किया गया। यह लोगों को डेली के कामों में मददगार साबित हो सकता है।
    • दो बड़े एलान भी:इस दौरान नया जेनेरेटिव AI वीडियो मॉडल VEO और 6th generation of TPUs का भी एलान किया गया।

    गूगल का एक वार्षिक इवेंट

    आपको बता दें कि Google IO गूगल का एक वार्षिक इवेंट है, जिसमें दुनियाभर के डेवलपर्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट पहुंचते हैं। वैसे तो यह गूगल का एक सॉफ्टवेयर आधारित इवेंट होता है लेकिन इसमें हार्डवेयर भी लॉन्च होते हैं। Google IO में गूगल, गूगल मैप्स, क्रोम, एंड्रॉयड के नए वर्जन और गूगल क्लाउड से जुड़े कुछ बड़े एलान हो सकते हैं।

    पिछले साल हुए थे ये एलान

    बता दें कि पिछले साल गूगल ने अपने इस इवेंट में टैबलेट मार्केट में एंट्री की थी। Google IO 2023 में गूगल ने Pixel Fold के अलावा Google Pixel Tablet को भी लॉन्च किया था। Google Pixel Tablet कंपनी का पहला टैबलेट है। Google Pixel Tablet में गूगल का Tensor G2 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर का पिक्सल 7 सीरीज और पिक्सल फोल्ड में भी हुआ है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें