Google Workspace : पढ़ने का झंझट खत्म, गूगल डॉक्स अब खुद सुनाएगा आपकी फाइलों का सार, आया शानदार AI फीचर

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sun, 15 Feb 2026 06:30 PM IST
सार

Google Docs Audio Summaries: क्या आपके पास लंबे डॉक्यूमेंट्स पढ़ने में ऊब लगती है? तो गूगल ने इसका समाधान निकाल लिया है। गूगल डॉक्स में नया ऑडियो समरी फीचर जोड़ दिया है। जानें इस फीचर के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
Google Gemini AI narrate your files, new audio summary feature launched in Docs
गूगल डॉक्स का ऑडियो समरी फीचर लॉन्च - फोटो : workspace updates

    विस्तार

    अक्सर ऑफिस या पढ़ाई के दौरान हमें 20-30 पन्नों की रिपोर्ट्स पढ़नी पड़ती हैं, जिसमें काफी समय बर्बाद होता है। गूगल का नया फीचर इस समस्या को जड़ से खत्म कर रहा है। ये सिर्फ शब्दों को नहीं पढ़ता, बल्कि पूरे डॉक्यूमेंट की थीम को समझकर उसका एक स्मार्ट सारांश तैयार करता है। यानि आपको वही सुनाई देगा जो सबसे जरूरी है।

    कैसे काम करता है नया AI ऑडियो समरी फीचर?

    ये फीचर केवल टेक्स्ट पढ़कर सुनाने तक सीमित नहीं है। जेमिनी एआई पहले डॉक्यूमेंट की सामग्री को समझता है, मुख्य बिंदुओं की पहचान करता है और फिर उनका संक्षिप्त ऑडियो सार तैयार करता है। ऑडियो आमतौर पर कुछ मिनटों का ही होगा। साथ ही भाषा स्वाभाविक और बातचीत जैसी होती है। रिपोर्ट, प्रोजेक्ट डॉक्यूमेंट या नोट्स का त्वरित सार उपलब्ध होगा। ये खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो मल्टीटास्किंग के दौरान जानकारी लेना चाहते हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: AI Data City: आंध्र प्रदेश के सबसे बड़े नगर में बनेगा देश का पहला AI डाटा हब, ये दिग्गज कंपनियां लगाएंगी दांव

    कहां से मिली प्रेरणा?

    इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी इसकी आवाज है। गूगल ने इसे नोटबुक एलएम की तकनीक से प्रेरित होकर बनाया है। इसमें आपको नैरेटर, परसुएडर और कोच जैसे वॉयस विकल्प मिलते हैं। ये बिल्कुल वैसा ही अनुभव देता है जैसे कोई पॉडकास्ट सुन रहे हों। आप प्लेबैक स्पीड को कम या ज्यादा भी कर सकते हैं और जरूरी हिस्सों को स्किप भी कर सकते हैं। साथ ही गूगल ने भरोसा दिलाया है कि ये एआई अपनी तरफ से कोई मनगढ़ंत जानकारी नहीं जोड़ेगा। ऑडियो पूरी तरह से आपके डॉक्यूमेंट में मौजूद तथ्यों पर आधारित होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    किसे मिलेगा इसका एक्सेस?

    फिलहाल ये प्रीमियम अनुभव केवल गूगल वर्कशॉप के पेड यूजर्स के लिए है। अगर आप बिजनेस स्टैंडर्ड, प्लस, एंटरप्राइज स्टैंडर्ड, प्लस या गूगल एआई अल्ट्रा फॉर बिजनेस एड-ऑन, गूगल एआई प्रो फॉर एजुकेशन एड-ऑन व गूगल एआई प्रो ओर अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स इस फीचर का लुत्फ उठा सकते हैं। एडमिन को इसे अलग से इनेबल करने की जरूरत नहीं होगी, यह सीधे यूजर के इंटरफेस में दिखाई देगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें