Gemini AI: आईफोन पर जल्द आएगा गूगल का जेमिनी एआई, आईओएस 18 के लिए नई क्षमताएं तैयार कर रहा एपल

यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सान फ्रांसिस्कोयशोधन शर्मा
Tue, 19 Mar 2024 07:44 AM IST
सार

तुर्किये के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि उसे फेसबुक की मूल कंपनी मेटा इंक प्लेटफॉर्म पर एक अंतरिम उपाय लगाया है। इसका उद्देश्य कंपनी के इंस्टाग्राम और थ्रेड्स प्लेटफॉर्म के बीच डाटा साझाकरण में बाधा डालना है।

विज्ञापन
Google Gemini AI come soon iPhone Apple preparing new capabilities for iOS 18
एप्पल लोगो

    विस्तार

    ब्लूमबर्ग न्यूज ने बताया कि एपल और गूगल के बीच जल्द ही बड़ा सौदा होने जा रहा है। एपल अपने आईफोन में गूगल के जेमिनी एआई इंजन का निर्माण करने के लिए चर्चा कर रहा है। वह जल्द ही यूजरों को यह सुविधा देने जा रहा है। एपल ने हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई से भी चर्चा की ताकि इसके मॉडल का इस्तेमाल किया जा सके।

    रिपोर्ट के मुताबिक, एपल अपने घरेलू एआई मॉडल के आधार पर अपने आगामी आईफोन आईओएस 18 के हिस्से के रूप में नई क्षमताएं तैयार कर रहा है। यह जेनरेटिव एआई सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए एक भागीदार भी तलाश रहा है। एजेंसी

    विज्ञापन

    थ्रेड्स-इंस्टाग्राम: तुर्किये की मेटा के खिलाफ जांच

    तुर्किये के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि उसे फेसबुक की मूल कंपनी मेटा इंक प्लेटफॉर्म पर एक अंतरिम उपाय लगाया है। इसका उद्देश्य कंपनी के इंस्टाग्राम और थ्रेड्स प्लेटफॉर्म के बीच डाटा साझाकरण में बाधा डालना है। प्राधिकरण ने कहा कि उसने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स और इंस्टाग्राम को जोड़कर प्रतिस्पर्धा कानून के संभावित उल्लंघन पर मेटा प्लेटफॉर्म की जांच शुरू की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें