Gemini: गूगल Gemini 2.5 Pro और Flash AI अब सभी के लिए लॉन्च, कर सकते हैं ये काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Jun 2025 02:39 PM IST
सार

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी कि Gemini 2.5 Pro और Flash मॉडल्स अब प्रीव्यू स्टेज से निकलकर स्थिर रूप में सभी के लिए उपलब्ध हैं। प्रीव्यू वर्जन में कई बार सीमित क्षमताएं और गड़बड़ियां देखी जाती थीं, जिन्हें अब स्थिर संस्करण में ठीक किया गया है।

विज्ञापन
Google Gemini 2.5 Pro and Flash AI now launched for everyone, can do these tasks
Gemini 2.5 Pro - फोटो : google

    विस्तार

    गूगल ने मंगलवार को अपनी Gemini 2.5 सीरीज़ के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने की घोषणा की। अब, Gemini चैटबॉट के उपयोगकर्ता Gemini 2.5 Pro और Gemini 2.5 Flash मॉडल्स के स्थिर (स्टेबल) संस्करणों का उपयोग कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि टेक कंपनी ने Pro मॉडल को मुफ्त उपयोगकर्ताओं के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। इसके अलावा गूगल ने अपना अब तक का सबसे तेज और किफायती AI मॉडल Gemini 2.5 Flash-Lite भी लॉन्च किया है।

    गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी कि Gemini 2.5 Pro और Flash मॉडल्स अब प्रीव्यू स्टेज से निकलकर स्थिर रूप में सभी के लिए उपलब्ध हैं। प्रीव्यू वर्जन में कई बार सीमित क्षमताएं और गड़बड़ियां देखी जाती थीं, जिन्हें अब स्थिर संस्करण में ठीक किया गया है।

    विज्ञापन

    Google AI Pro और Ultra उपयोगकर्ताओं को पहले की तरह ही विस्तृत सुविधाएं मिलती रहेंगी, लेकिन अब फ्री टियर के उपयोगकर्ता भी Gemini 2.5 Pro मॉडल का उपयोग कर सकते हैं। फ्री यूजर्स के लिए दैनिक उपयोग की सीमा सीमित रहेगी, जबकि Pro यूज़र्स को 100 डेली प्रॉम्प्ट्स मिलते हैं और Ultra यूजर्स को इससे भी अधिक।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Gemini वेबसाइट और एप पर अब मॉडल चयन मेनू में प्रीव्यू संस्करण नहीं दिखेंगे। फ्री यूजर्स को अब तीन विकल्प दिखेंगे जिनमें Gemini 2.5 Flash, Gemini 2.5 Pro और Personalisation Preview मॉडल शामिल हैं। ये उपयोगकर्ता के Google Search इतिहास के आधार पर प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें