Google Drive में भी हुआ बड़ा बदलाव, आपके काम की है बात

यदि आप भी गूगल ड्राइव इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। जीमेल की तरह ही गूगल अपने ड्राइव में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। जीमेल की तरह ही अब गूगल ड्राइव की ट्रैश (डिलीट की गई) को 30 दिनों तक ही सेव करके रखेगा और उसके बाद डिलीट कर देगा। इसकी शुरुआत 13 अक्तूबर से हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ड्राइव फिलहाल ट्रैश की फाइलों को भी अनंतकाल तक सेव रखता है।
गूगल ने ड्राइव के इस अपडेट के बारे में अपने एक ब्लॉग में जानकारी दी है। गूगल ने कहा है, 'हम 13 अक्तूबर 2020 से अपनी रिटेंशन पॉलिसी में बदलाव करने जा रहे हैं जिसके तहत ट्रैश फोल्डर में मौजूद कोई भी फाइल 30 दिनों के बाद अपने आप डिलीट कर दी जाएगी। यह पॉलिसी जीसूट के साथ-साथ जीमेल पर भी लागू होगी।'
गूगल के मुताबिक यूजर को इसका फायदा मिलेगा और वे सिर्फ उन्हीं फाइल्स को डिलीट करेंगे जिन्हें वे वाकई डिलीट करना चाहते हैं। नई पॉलिसी को लेकर गूगल लोगों को जागरूक भी कर रहा है। गूगल जल्द ही इस बदलाव के संबंध में एक बैनर भी यूजर को दिखाएगा।
बता दें कि पिछले महीने ही गूगल ड्राइव में एक बड़ा बग आया था जिसका फायदा उठाकर हैकर ड्राइव का गलत इस्तेमाल कर सकते थे। हैकर्स इस बग की मदद से आपके फोन को भी हैक कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि गूगल ड्राइव पर ये फाइल्स इमेज और डॉक्यूमेंट्स के तौर पर हो सकती हैं, हालांकि गूगल ने अब इस बग को फिक्स कर लिया है।
- हॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर 30000 कंप्यूटरों में हैकरों ने डाला डाका, 33.12 करोड़ रुपये की मांगी फिरौती
- वोडाफोन आइडिया के इन प्लान में एक साल के लिए मिल रहा ZEE5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन
- 5000mAh की बैटरी और 8,999 रुपये कीमत वाले इस फोन की सेल आज
- Samsung Galaxy F सीरीज को कंपनी ने किया टीज, जानें पहले स्मार्टफोन की क्या हो सकती है कीमत?