Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर मॉडर्न गेमिंग के फादर गेराल्ड जैरी लॉसन को किया याद, जानें इनके बारे में

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 01 Dec 2022 10:47 AM IST
सार

लॉसन ने कम उम्र में ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया था। उन्होंने आस-पड़ोस के घरों के टीवी की मरम्मत की और इन्हीं के खराब हिस्सों और स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर से खरीदी गई चीजों से अपना रेडियो स्टेशन बनाया था।

विज्ञापन
Google Doodle Today Celebrates Gerald Jerry Lawson Birthday Inventor Of Video Game Pioneer
Google Doodle - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल बड़ी हस्तियों को याद करने और प्रमुख इवेंट्स को यादगार बनाने के लिए समय-समय पर डूडल बनाता है। आज गूगल ने डूडल के जरिए इंजीनियर गेराल्ड जैरी लॉसन को याद किया है। गेराल्ड जैरी लॉसन का आज 82वां जन्मदिन है और उन्हें मॉडर्न गेमिंग का फादर कहा जाता है। लॉसन ने ही पहली बार बदली जा सकने वाली गेम कार्ट्रिज और कारतूस वाला होम वीडियो गेमिंग कंसोल बनाया था।

    इंजीनियर गेराल्ड जैरी लॉसन का जन्म 1 दिसंबर 1940 को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हुआ था। लॉसन ने कम उम्र में ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों की रिपेयरिंग करना पसंद था। उन्होंने आस-पड़ोस के घरों के टीवी की मरम्मत की और इन्हीं के खराब हिस्सों और स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर से खरीदी गई चीजों से अपना रेडियो स्टेशन बनाया था। उन्होंने वीडियो गेम कार्ट्रिज का आविष्कार भी किया, जिसने सभी के पसंदीदा वीडियो गेम सुपर मारियो और कॉन्ट्रा को दुनियाभर के लाखों लोगों तक पहुंचाया।

    विज्ञापन

    लॉसन अपने कॉलेज और सिटी कॉलेज को पूरा करने के बाद कैलिफॉर्निया के पालो आल्टो आ गए थे। उस समय तक इस शहर को सिलिकॉन वैली कहा जाता था। यहां आने के बाद गेराल्ड जैरी लॉसन ने फेयरचाइल्ड सेमीकंडक्टर में एक कंसेल्टेंट इंजीनियर के पद पर काम किया। उनकी लगन और प्रतिभा को देखते हुए कुछ समय बाद उन्हें इसी फर्म में वीडियो गेम डिपार्टमेंट का डायरेक्टर बना दिया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यहीं पर उन्होंने फेयरचाइल्ड चैनल एफ कंसोल को विकसित किया है, जो कि पहला होम वीडियो गेम सिस्टम कंसोल था। इसी की मदद से बाद में सुपर मारियो, कॉन्ट्रा और डबल ड्रैगन जैसे गेम विकसित हो पाए। 9 अप्रैल 2011 को 70 वर्ष की उम्र में डायबिटीज की बीमारी के चलते लॉसन का निधन हो गया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें