Google Doodle: लॉकडाउन के दौरान घर बैठे खेलें स्पेशल Halloween गेम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 06 May 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Google Doodle On Halloween Game 2016 know how to play in hindi
GOOGLE DOODLE - फोटो : amar ujala

    लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर में रहने और उनकी बोरियत दूर करने के लिए दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने एक खास कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन के तहत कंपनी हर दिन डूडल के साथ एक लोकप्रिय गेम पेश करती आ रही है। हाल ही में गूगल ने मेक्सिकन गेम Loteria को पेश किया था। अब इस कड़ी में कंपनी ने 6 मई यानी आज Halloween गेम का डूडल बनाया है।

    साल 2016 में गूगल ने Halloween उत्सव का जश्न मनाने के लिए इस गेम को लॉन्च किया था। वहीं, आज भी बच्चों से लेकर बड़े तक इस गेम को बहुत पसंद करते हैं।

    विज्ञापन

    अगर आप भी इस गेम को खेलना चाहते है, तो आपको सबसे पहले गूगल के डूडल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। अब आपको एक प्ले बटन मिलेगा। जैसे ही आप इस बटन पर टैप करेंगे, तो आप सीधा गेम में पहुंच जाएंगे। यहां आपको कुछ निर्देश मिलेंगे, जो गेम को पूरी तरह से समझने में आपकी मदद करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस गेम में आपको बिल्ली को बचाना है, जो भूतों के बीच घिरी है। इसके लिए आपको अपने माउस की मदद से भूतों के ऊपर बने सिंबल को ड्रॉ करना होगा। सही सिंबल ड्रॉ करने के बाद ही आप गेम में आगे बढ़ पाएंगे। अगर आप गलत सिंबल ड्रॉ करते है, तो वही आपका गेम खत्म हो जाएगा और आपको दोबारा से शुरू करना होगा। वहीं, कंपनी का कहना है कि इस गेम से यूजर्स की बोरियत दूर हो जाएगी।

    गूगल ने इससे पहले अपने डूडल में Loteria गेम को दर्शाया था। यह एक मैक्सिकन गेम है और वहां के लोगों में बहुत लोकप्रिय है। वहीं, गूगल का यह गेम बिंगो से काफी मिलता-जुलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें