Happy New Year: गूगल ने नए साल के मौके पर बनाया शानदार डूडल, आप भी देखें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Jan 2024 09:33 AM IST
सार

। इस खास मौके पर Google ने भी शानदार डूडल बनाया है जिसे आप गूगल के होमपेज पर देख सकते है।

विज्ञापन
Google Dodole on New year 2024 here is the look
Google Doodle New Year 2024 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज यानी 1 जनवरी 2024 को पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी है। कोई पार्टी कर रहा है तो कोई भजन कीर्तन की तैयारी में लगा है। इस खास मौके पर Google ने भी शानदार डूडल बनाया है जिसे आप गूगल के होमपेज पर देख सकते है।

    नए साल पर गूगल का डूडल गूगल के वेब होमपेज और मोबाइल के होमपेज दोनों पर नजर आ रहा है। आप गूगल एप में जाकर इसे देख सकते हैं। एप को खोलते ही आपको डूडल नजर आएगा।

    विज्ञापन
    New Year
    New Year

    नए साल 2024 के गूगल के पहले डूडल में एक शाइनिंग हैंगिंग बॉल है जिसमें एक स्माइली भी है। इसके अलावा डूडल में लड़यां लगी हैं। आज के डूडल को सात रंगों को इस्तेमाल करके तैयार किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल के इस डूडल को भारत समेत दुनिया के कई देशों के यूजर्स देख सकते हैं। गूगल प्रत्येक खास मौके पर अपने होमपेज पर डूडल बनाता है। गूगल ने कल यानी 31 दिसंबर 2023 को भी एक डूडल बनाया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें