Google Docs: गूगल ने अपने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, अब डॉक्स में भी बना सकेंगे एआई इमेज
Google Docs AI Image: गूगल डॉक्स में Gemini की मदद से यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके इन-लाइन इमेज बना सकते हैं। यह फीचर कंपनी के नए इमेज जेनरेशन मॉडल Imagen 3 द्वारा संचालित है, जो विभिन्न शैलियों में लोगों, दृश्यों, वस्तुओं और अन्य चीजों की इमेज तैयार कर सकता है।

विस्तार
यदि आप भी गूगल डॉक्स (Google Docs) का इस्तेमाल करते हैं तो गूगल ने आपको शानदार तोहफा दिया है। गूगल डॉक्स में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट मिल गया है और इसका फायदा यह होगा कि आप गूगल डॉक्स में भी एआई इमेज बना सकेंगे। गूगल ने गूगल डॉक्स के लिए अपने एआई टूल Gemini का सपोर्ट रिलीज किया है। इसके साथ Imagen 3 AI का भी सपोर्ट है जो कि गूगल डॉक्स में हाई क्वालिटी एआई इमेज बना सकता है।
गूगल डॉक्स के साथ Gemini के सपोर्ट की जानकारी गूगल ने अपने एक ब्लॉग में दी है। गूगल डॉक्स में Gemini की मदद से यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके इन-लाइन इमेज बना सकते हैं। यह फीचर कंपनी के नए इमेज जेनरेशन मॉडल Imagen 3 द्वारा संचालित है, जो विभिन्न शैलियों में लोगों, दृश्यों, वस्तुओं और अन्य चीजों की इमेज तैयार कर सकता है।

यूजर्स इस फीचर को एक्टिव करने के लिए ‘Insert’ मेन्यू पर क्लिक करें और फिर ‘Images’ विकल्प में से ‘Help me create an image’ पर जाएं। इससे Gemini साइड पैनल खुल जाएगा। इसी Insert मेन्यू में एक ‘Cover images’ विकल्प भी है, जिसकी मदद से यूजर्स AI द्वारा तैयार की गई कवर इमेज भी बना सकते हैं।
- Google Docs: गूगल ने अपने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, अब डॉक्स में भी बना सकेंगे एआई इमेज
- जानकारी: कहानी कंप्यूटर माउस की, Mouse का नाम माउस ही क्यों पड़ा, पहले इसका नाम क्या था?
- Password Tips: पासवर्ड बनाते समय ना करें ये गलती
- Bluesky: ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही स्कैम और अश्लीलता का अड्डा बना Bluesky, 24 घंटे में आईं 42 हजार शिकायतें