Dark web report: गूगल का डार्क वेब फीचर हुआ लाइव, ऐसा पता लगाएं आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Oct 2023 01:34 PM IST
सार

डार्क वेब रिपोर्ट से आपको इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि आपका निजी डाटा लीक हुआ है या नहीं। इस रिपोर्ट की मदद से आप अपने गूगल अकाउंट को सुरक्षित रख सकेंगे।

विज्ञापन
Google Dark Web report is now available here how to use it
Google Dark web report - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल डार्क वेब रिपोर्ट (Dark Web report) फीचर भारत समेत दुनिया के कई देशों में जारी हो गया है। डार्क वेब रिपोर्ट की मदद से आप अपनी डार्क वेब रिपोर्ट निकाल सकते हैं। डार्क वेब रिपोर्ट से आपको इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि आपका निजी डाटा लीक हुआ है या नहीं। इस रिपोर्ट की मदद से आप अपने गूगल अकाउंट को सुरक्षित रख सकेंगे।

    गूगल का डार्क वेब रिपोर्ट एक ऐसा फीचर है जो कि पूरे डार्क वेब को स्कैन करके यह पता लगाता है कि किसी गूगल यूजर्स का डाटा वहां तो नहीं है। यह रिपोर्ट यूजर्स को डाटा लीक की जानकारी देता है। यदि आपका फोन नंबर, ई-मेल आईडी या अकाउंट से जुड़ी कोई भी जानकारी लीक होती है तो उसकी जानकारी आपको इस रिपोर्ट के जरिए मिल जाएगी। गूगल की डार्क वेब रिपोर्ट Google One और फ्री दोनों तरह के यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगी। बता दें कि गूगल वन, गूगल की पेड सर्विस है जिसके तहत यूजर्स को क्लाउड स्टोरेज और गूगल फोटोज के एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं।

    विज्ञापन
    • अपने फोन में Google एप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
    • इसके बाद प्रोफाइल वाले आइकन पर क्लिक करके Dark web report के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • अब Run Scan बटन पर टैप करें।
    • इसके बाद थोड़ी देर इंतजार करें।
    • स्कैन के बाद आपको पूरी डार्क वेब रिपोर्ट मिल जाएगी।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें