गूगल क्लाउड इंडिया में बड़ा बदलाव: शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद, अब कौन संभालेगा अंतरिम जिम्मेदारी?
गूगल क्लॉड इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर शशिकुमार श्रीधरन ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उनके बाद अब कंपनी ने अमित कुमार को भारतीय परिचालन का अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया है। इस बदलाव के बार में गूगल क्लाउड एशिया-पैसिफिक के प्रेसिडेंट करण बाजवा ने बताया है। आइए जानते हैं मामले के बारे में विस्तार से।

विस्तार
गूगल क्लाउड इंडिया (Google Cloud India) के शीर्ष प्रबंधन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कंपनी के प्रबंध निदेशक शशिकुमार श्रीधरन ने एक बाहरी अवसर के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीधरन के इस्तीफे के बाद कंपनी ने अमित कुमार को गूगल क्लाउड के भारतीय परिचालन (Indian Operations) का अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इस बदलाव की पुष्टि की है।
करण बाजवा ने लिंक्डइन पर की आधिकारिक घोषणा
इस बदलाव की जानकारी गूगल क्लॉड एशिया-पैसिफि (APAC) के प्रेसिडेंट करण बाजवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए साझा की। करण बाजवा ने शशिकुमार श्रीधरन के योगदान की सराहना करते हुए लिखा किभारत में हमारी गति कभी इतनी मजबूत नहीं रही, पूरे बाजार में व्यापार और एआई विकास में तेजी आई है। जैसा कि हम विकास के अपने अगले चरण का निर्माण जारी रख रहे हैं, मैं व्यक्तिगत रूप से शशिकुमार श्रीधरन को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो गूगल से एक बाहरी अवसर की ओर बढ़ रहे हैं।
गूगल क्लॉड में श्रीधरन ने निभाईं कई जिम्मेदारियां
करण बाजवा के अनुसार, शशिकुार श्रीधरन ने गूगल क्लॉड के साथ अपने कार्यकाल के दौरान कई अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया। उन्होंने शुरुआत एशिया पैसिफिक (APAC) क्षेत्र के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने भारत में गूगल क्लॉड के मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने गूगल क्लॉड के भारत में कारोबार और संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभालीं।
अब कौन संभालेगा कमान?
शशिकुमार श्रीधरन के जाने के बाद अब अमित कुमार भारत में गूगल क्लॉड के संचालन का नेतृत्व करेंगे। वह इससे पहले अमित डिजिटल नेटिव्सके मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। करण बाजवा ने कहा कि अमित कुमार के अंतरिम लीडर के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के साथ कंपनी का फोकस अपनी मौजूदा गति को आगे बढ़ाने पर हो सकता है।
एआई और क्लाउड ग्रोथ पर फोकस
इस बदलाव के साथ ही गूगल क्लाउड ने भारत में अपने ग्रोथ एजेंडे को और मजबूत करने की बात कही है। करण बाजवा ने अमित कुमार की नई भूमिका पर भरोसा जताते हुए,'जैसा कि अमित कुमार ने गूगल क्लाउड इंडिया के लिए अंतरिम लीडर के रूप में कदम रखा है, हमारा ध्यान स्पष्ट है कि अपनी अविश्वसनीय गति को और आगे बढ़ाना। भारत में हमारे ग्राहकों और साझेदारों के लिए आगे का अवसर कभी इतना बड़ा नहीं रहा है, और हमारी टीम आगे क्या करने वाली है, इसके लिए मैं पूरी तरह ऊर्जावान हूं।'