अब Google Chrome में भी लगा सकेंगे फिंगरप्रिंट लॉक, जारी हुआ नया अपडेट, ऐसे करें ऑन
Google Chrome का फिंगरप्रिंट लॉक फीचर Incognito Mode के लिए जारी किया गया है जो कि एक प्राइवेट मोड है। यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड फोन और टैबलेट यूजर्स के लिए है। गूगल क्रोम ब्राउजर में इस फीचर के ऑन होने के बाद इनकॉग्निटो मोड एप से बाहर आते ही लॉक हो जाएगा।

विस्तार
यदि आप भी इस बात से चिंतित रहते हैं कि आपके फोन के ब्राउजर की हिस्ट्री कोई देख सकता है तो आपके लिए गुड न्यूज है। गूगल ने अपने क्रोम ब्राउजर (Google Chrome) के लिए एक नया सिक्योरिटी अपटेड जारी किया है। Google Chrome में अब फिंगरप्रिंट लॉक का फीचर आ गया है।
Google Chrome का फिंगरप्रिंट लॉक फीचर Incognito Mode के लिए जारी किया गया है जो कि एक प्राइवेट मोड है। यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड फोन और टैबलेट यूजर्स के लिए है। गूगल क्रोम ब्राउजर में इस फीचर के ऑन होने के बाद इनकॉग्निटो मोड एप से बाहर आते ही लॉक हो जाएगा।
इसके बाद ब्राउजर को ओपन करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल करना होगा। यह फीचर ठीक उसी तरह काम करेगा जैसा व्हाट्सएप का फिंगरप्रिंट लॉक फीचर काम करता है। आपको बता दें कि इनकॉग्निटो मोड के लिए आईओएस डिवाइस पर पहली बार 2021 में बायोमैट्रिक लॉक फीचर जारी हुआ था।
गूगल क्रोम के इस फीचर की जानकारी गूगल ने ब्लॉग के जरिए दी है। अपने ब्लॉग में गूगल ने कहा है कि यूजर्स को इनकॉग्निटो टैब को दोबारा ओपन करने के लिए बायोमैट्रिक लॉक का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में अब किसी के फोन का इनकॉग्निटो मोड को सिर्फ वही ओपन कर सकता है जिसका फोन है।
इस फीचर को गूगल क्रोम की सेटिंग में जाकर ऑन किया जा सकता है। सेटिंग में जाने के बाद प्राइवेसी और सिक्योरिटी में enable Lock incognito tabs का विकल्प मिलेगा जिसे इनेबल करना होगा। इस फीचर के ऑन होने के बाद अनलॉक के लिए फिंगरप्रिंट, फेस आईडी, पैटर्न या पिन का इस्तेमाल करना होगा।
- चीन सीमा पर पहुंचा जियो ट्रू 5G नेटवर्क, नॉर्थ ईस्ट सर्कल के सभी छह राज्यों में हुई लॉन्चिंग
- अलर्ट: सरकार ने दी चेतावनी, माइक्रोसॉफ्ट के इस प्रोडक्ट में है बड़ी खामी
- पोर्टोनिक्स ने लॉन्च किया स्मार्ट कलर्ड पैड Ruffpad 15M, इसमें है 15 इंच की डिस्प्ले
- भारतीय कंपनी ने शानदार डिजाइन वाली स्मार्टवॉच, BT स्पीकर भी आया बाजार में