Chrome Update: आठ साल बदला गूगल क्रोम का लोगो, अब दिख रहा ऐसा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Feb 2022 11:14 AM IST
सार

गूगल क्रोम के नए लोगो में भी पहले की तरह तीन रंग लाल, पीला और हरा ही हैं, लेकिन डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Google Chrome Logo get a new look After Eight Years
Google Chrome Logo - फोटो : twitter.com/elvin_not_11

    विस्तार

    गूगल क्रोम अब आपको नए अवतार में नजर आएगा। कंपनी ने गूगल क्रोम का लोगो बदल दिया है। इससे पहले 2014 में गूगल क्रोम का मेकओवर हुआ था। गूगल क्रोम के नए लोगो में भी पहले की तरह तीन रंग लाल, पीला और हरा ही हैं, लेकिन डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है। नए अपडेट में क्रोम के लोगो में प्रत्येक रंग के बीच के बॉर्डर के शैडो के बजाय फ्लैट किया गया है।

    नए बदलाव के बाद गूगल क्रोम के लोगो में ब्लू सर्किल बड़ा दिख रहा है और लोगो के अन्य कलर्स भी पहले के मुकाबले ज्यादा कॉन्ट्रास्ट वाले हैं। दरअसल क्रोम का पुराना लोगो ChromeOS समेत कई ऑपरेटिंग सिस्टम पर एक जैसा नहीं दिख रहा था जिसके बाद यह बदलाव किया गया।

    विज्ञापन

    ChromeOS पर लोगो अन्य एप्स के आइनक के मुकाबले ज्यादा कलरफुल दिख रहा था, वहीं macOS पर लोगो एक छोटे शैडो के साथ दिख रहा था। गूगल क्रोम के नए लोगो को डेवलपर वर्जन पर देखा जा सकता है, हालांकि अन्य यूजर्स के लिए भी इसका अपडेट जल्द जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल क्रोम के लोगो के इतिहास पर एक नजर डालें तो 2008 के बाद से अभी तक इसमें कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। 2008 के बाद से गूगल क्रोम के लोगो में शाइनिंग से लेकर 3D डिजाइन तक कई बदलाव हुए हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें