Chrome में आए शानदार फीचर्स: अब साइड बार में दिखेगा हर पेज का टाइटल, कैसे बदलेगा आपका ब्राउजिंग एक्सपीरियंस?

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Wed, 08 Apr 2026 11:51 AM IST
सार

Google Chrome Vertical Tabs update:

गूगल ने अपने वेब ब्राउजर क्रोम को पूरी तरह से री-डिजाइन करते हुए यूजर्स के लिए शानदार फीचर्स पेश किए हैं। अब ढेर सारे टैब्स खोलकर काम करने वालों को सिरदर्द नहीं होगा, क्योंकि क्रोम अब आपके एक प्रोफेशनल लुक और आसान वर्कफ्लो देने जा रहा है। जानिए इस नए फीचर्स के बारे में विस्तार से....

विज्ञापन
Google Chrome introduced Vertical Tabs, new Reading Mode, completely new design
गूगल क्रोम न्यू अपडेट - फोटो : google.com

    विस्तार

    New Chrome features:

    गूगल ने क्रोम ब्राउजर के लिए वर्टिकल टैब्स और फुल-पेज रीडिंग मोड रोल आउट करना शुरू कर दिया है। ये फीचर्स न केवल ब्राउजर का लुक बदल देंगे, बल्कि आपकी प्रोडक्टिविटी को भी कई गुना बढ़ा देंगे। अब आपको टैब्स मैनेज करने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

    गूगल क्रोम का नया वर्टिकल टैब्स फीचर अब यूजर्स को हॉरिजॉन्टल बार की जगह साइड पैनल में टैब्स देखने की सुविधा देता है। इसके साथ ही, रीडिंग मोड (Reading Mode) को अपडेट कर इसे फुल-पेज इंटरफेस में बदल दिया गया है, जो विज्ञापनों और अन्य डिस्टर्बेंस को हटाकर साफ-सुथरा कंटेंट दिखाता है। इसपर गूगल के सीईओ सुदंर पिचाई ने इस नए लेआउट का स्वागत अनोखे अंदाज में किया है।

    विज्ञापन

    Managing multiple tabs in Chrom: क्या हैं ये फीचर्स और कैसे करेंगे काम?

    वर्टिकल टैब्स:

    अब साइड में दिखेगा सारा काम

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अभी तक क्रोम में कई टैब्स खोलने पर वे सर्च बार के ऊपर छोटे-छोटे बॉक्स में सिमट जाते थे, जिससे टाइटल पढ़ना मुश्किल हो जाता था, लेकिन नए लेआउट में वर्टिकल टैब इनेबल करने पर टैब्स विंडो के बाईं आरे दिखाई देंगे। इसका फायदा होगा कि अब हर टैब का पूरा पेज टाइटल साफ दिखाई देगा। आप साइड पैनल से ही टैब ग्रुप्स को आसानी से मैनेज कर पाएंगे। यह फीचर पूरी तरह से ऑप्शनल है, यानी आप जब चाहें पुराने स्टाइल पर लौट सकते हैं।

    अपडेटेड रीडिंग मोड:

    बिना विज्ञापन के पढ़ें

    • क्लीन फॉर्मेट: यह वेबपेज से विज्ञापन, साइडबार और अन्य फालतू एलिमेंट्स को हटा देता है।
    • फोकस मोड:यह केवल टेक्स्ट और जरूरी कंटेंट को एक आसान और एक जैसे फॉर्मेट में दिखाता है, जिससे पढ़ने का अनुभव बेहतर हो सकता है।

    Sundar Pichai vertical tabs tweet: ट्विट कर जताया उत्साह

    गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस अपडेट को लेकर काफी उत्साह दिखाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टैब्स इन क्रोम को वर्टिकल रूप में लिखकर ट्वीट किया है, जो सीधे तौर पर नए फीचर की खासियत बयां करता है। उनके इस अंदाज ने यूजर्स के बीच इस फीचर को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

    How to enable vertical tabs in Chrome: कैसे करें इन फीचर्स का इस्तेमाल?

    1. क्रोम अपडेट करें
    2. सेटिंग्स या टैब ऑप्शन में जाएं।
    3. वर्टिकल टैब्स को ऑन करें।
    4. रीडिंग मोड को आर्टिकल व्यू में एक्टिव करें।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें