Sundar Pichai: सुबह उठकर सबसे पहले क्या करते हैं गूगल सीईओ? खुद बताई अपनी दिनचर्या, जानें

श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीश्वेता महतो
Tue, 13 Feb 2024 08:59 AM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए सुंदर पिचई ने बाताया कि वह अपने दिन की शुरुआत टेकमीम पढ़कर करते हैं। दरअसल, टेकमीम एक वेबसाइट है जहां दुनियाभर की टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें मिलती हैं।

विज्ञापन
Google CEO Sundar Pichai Reveals he is not reading a newspaper or a book first thing in the morning
सुंदर पिचई

    विस्तार

    ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत अखबार पढ़ने के साथ करते हैं, लेकिन गुगल के सीईओ सुंदर पिचई ऐसा नहीं करते हैं। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। सुंदर पिचई ने बताया कि वह सुबह उठकर कभी अखबार नहीं पढ़ते बल्कि, वह रोजाना सुबह उठकर एक तकनीकी वेबसाइट को देखते हैं, जिसे फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भी अपनी पसंदीदा सूची में शामिल किया है।

    सुबह अखबार नहीं पढ़ते सुंदर पिचई

    मीडिया से बात करते हुए सुंदर पिचई ने बाताया कि वह अपने दिन की शुरुआत टेकमीम पढ़कर करते हैं। दरअसल, टेकमीम एक वेबसाइट है जहां दुनियाभर की टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें मिलती हैं। साल 2005 में गेबे रिवेरा ने टेकमीम को बनाया था। इसमें क्यूरेटेड हेडलाइन के साथ संक्षिप्त सारांश और खबरों का लिंक भी होता है। यह यूजर्स को विभिन्न आउटलेट्स से प्राप्त तकनीकी समाचारों को पड़ने में सक्षम बनाती है। टेक्नोलॉजी में रूचि रखने वालों के लिए इसे पसंदीदा वेबसाइट माना जाता है।

    विज्ञापन

    बता दें कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को भी इस वेबसाइट का इस्तेमाल करते हुए देखा गया है। उनके अलावा इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी और अन्य तकनीकी अधिकारियों ने भी इस वेबसाइट को अपना पसंदीदा बताया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें