Google: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने पैक्स सिलिका पहल को सराहा, डिजिटल इंफ्रा के लिए 15 अरब डॉलर निवेश की घोषणा

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Fri, 20 Feb 2026 01:05 PM IST
सार

Pax Silica Initiative:

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत के पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का स्वागत किया। उन्होंने इसे भारत-अमेरिका तकनीकी सहयोग के लिए अहम कदम बताया। कंपनी का लक्ष्य एक करोड़ भारतीयों को एआई स्किल सिखाना और विशाखापत्तनम में नया एआई हब बनाना है। गूगल ने भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 15 अरब डॉलर निवेश की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
Google CEO Sundar Pichai Praises India’s Pax Silica Initiative, Announces $15 Billion Investment
भारत और अमेरिका के बीच पैक्स सिलिका घोषणापत्र के दौरान गूगल सीईओ सुंदर पिचाई - फोटो : एक्स

    विस्तार

    गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत के पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की तकनीकी साझेदारी भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह पहल सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने और नई तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सुंदर पिचाई ने कहा कि दुनिया तेजी से एआई के नए दौर में प्रवेश कर रही है। ऐसे समय में जरूरी है कि देश मिलकर काम करें ताकि एआई का फायदा सभी लोगों तक पहुंच सके।

    भारत में एआई को बढ़ावा देने के लिए गूगल का बड़ा प्लान

    सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल भारत में एआई को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर काम कर रहा है। कंपनी भारतीय यूज़र्स और बिज़नेस के लिए खास एआई प्रोडक्ट और समाधान बना रही है। इससे भारत के डेवलपर्स और टेक्नोलॉजी सेक्टर को काफी फायदा होगा। गूगल सरकार के साथ मिलकर कई उपयोगी एआई प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहा है, जैसे:

    विज्ञापन
    • किसानों को सही समय पर मानसून की जानकारी देना
    • हेल्थकेयर वर्कर्स को बीमारियों की पहचान में मदद करना
    • ज्यादा भारतीय भाषाओं में डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना

    भारत में तेजी से बढ़ रहा है गूगल का एआई इस्तेमाल

    गूगल के कई एआई फीचर्स भारत में बहुत तेजी से इस्तेमाल हो रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • स्कैम डिटेक्शन जैसे फीचर्स भारत में सबसे ज्यादा उपयोग हो रहे हैं
    • जेमिनी एप भारत की 10 भाषाओं में उपलब्ध है
    • यू-ट्यूब भारतीय क्रिएटर्स को दुनिया भर में पहचान दिलाने में मदद कर रहा है

    एक करोड़ लोगों को एआई स्किल सिखाने का लक्ष्य

    गूगल भारत में लोगों को एआई सिखाने पर भी ध्यान दे रहा है। कंपनी का लक्ष्य एक करोड़ भारतीयों को एआई स्किल्स सिखाना है ताकि वे भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार हो सकें। गूगल, वाधवानी एआई के साथ मिलकर छात्रों और नौकरी की शुरुआत करने वाले लोगों को एआई सर्टिफिकेट भी दे रहा है।

    भारत में 15 अरब डॉलर का निवेश और नया एआई हब

    गूगल ने भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 15 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है। इसके तहत विशाखापत्तनम में एक बड़ा एआई हब बनाया जाएगा। इससे:

    • नई नौकरियां पैदा होंगी
    • कंपनियों को नई एआई तकनीक का फायदा मिलेगा
    • भारत का डिजिटल सिस्टम और मजबूत होगा

    भारत और अमेरिका के बीच बनेगा डिजिटल कनेक्शन

    गूगल ने इंडिया-अमेरिका कनेक्ट पहल की भी घोषणा की है। इसके तहत समुद्र के नीचे केबल बिछाकर भारत और अमेरिका को बेहतर तरीके से जोड़ा जाएगा। इससे डेटा शेयर करना आसान होगा और दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग बढ़ेगा।

    पैक्स सिलिका पहल क्या है और क्यों महत्वपूर्ण है

    पैक्स सिलिका अमेरिका की एक पहल है, जिसका उद्देश्य एआई और तकनीक से जुड़ी सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना है। इसका मकसद देशों के बीच भरोसेमंद तकनीकी सहयोग बढ़ाना है। यह पहल एआई को भविष्य की आर्थिक प्रगति और सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानता है।

    भारत एआई के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है

    सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत का एआई में भविष्य बहुत उज्ज्वल है। भारत के पास बड़ी संख्या में डेवलपर्स, मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और तेजी से बढ़ती तकनीकी क्षमता है। पैक्स सिलिका पहल में शामिल होना भारत के लिए एक बड़ा कदम है। इससे देश को तकनीक, रोजगार और आर्थिक विकास में बड़ा फायदा मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें